विश्व-लोक

यूक्रेन के लिए शामत बना रूस का ड्रोन ग्रीन-5

रफ्तार 600 किलोमीटर प्रति घंटा उड़ान की ऊंचाई 6,000 मीटर। आकार ड्रोन का, लेकिन असर क्रूज मिसाइल जैसा। ये है रूस का नया हथियार, जिसे नाम दिया गया है- ग्रीन-5। इसकी मारक क्षमता का आलम ये है कि यूक्रेन की थर्ड आर्मी कॉर्प्स के डिप्टी कमांडर मक्सिम झोरिन को कहना पड़ा, हमें नहीं पता कि इनसे कैसे निपटें। दरअसल ग्रीन-5 सिर्फ एक ड्रोन नहीं, बल्कि युद्ध के बदलते स्वरूप की नई तस्वीर बनकर उभरा है। उसने शहीद का विकसित संस्करण तैयार किया। इसे ग्रीन सीरीज नाम दिया गया। पहले ग्रीन-3 आया, फिर ग्रीन-4 और अब ग्रीन-5। नए ड्रोन में पारंपरिक पिस्टन इंजन और प्रोपेलर की जगह छोटे टर्बोजेट इंजन लगाए गए हैं।
रूस और यूक्रेन के बीच ढाई साल से जारी युद्ध में पिछले कुछ महीनों से एक नया ट्रेंड देखने को मिला है। रूस बड़ी संख्या में जेट इंजन से लैस ग्रीन-5 ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। ये ड्रोन न सिर्फ पहले के शहीद ड्रोन से कहीं तेज हैं, बल्कि यूक्रेन की मौजूदा एयर डिफेंस व्यवस्था को भी चुनौती दे रहे हैं। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इसने युद्ध में लागत, रणनीति और हवाई सुरक्षा से जुड़े पुराने समीकरण बदल दिए हैं। जब 2022 में रूस ने ईरानी डिजाइन वाले शहीद ड्रोन का इस्तेमाल शुरू किया था, तब यूक्रेन ने उसका असरदार जवाब भी तैयार कर लिया था। मशीनगन से लैस मोबाइल यूनिट, इंटरसेप्टर ड्रोन और कम दूरी की मिसाइलों ने इन ड्रोन को बड़े पैमाने पर मार गिराना शुरू कर दिया लेकिन रूस यहीं नहीं रुका। जहां पुराने शहीद ड्रोन अपेक्षाकृत धीमे थे, वहीं ग्रीन-5 लगभग 600 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ सकता है। उड़ते समय इसकी ऊंचाई 5,000 से 6,000 मीटर तक है और रेंज 1,000 किलोमीटर के करीब बताई जा रही है। (हिफी)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button