अभी सीने से नहीं लगाऊंगा पद्मश्री, डबल्यूएफआई की नई बॉडी को सस्पेंड करने पर गूंगा पहलवान का बयान

भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा डबल्यूएफआई की नई बॉडी को सस्पेंड करने क पद्मश्री वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान और भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव लडने वाली भिवानी अनीता श्योराण अच्छा कदम बताया है। वीरेंद्र उर्फ गूंगा पहलवान ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि जब तक महिला पहलवानों को पूरा सम्मान नहीं मिलता, तब तक सीने से पद्मश्री नहीं लगाएंगे। दूसरी तरफ अनीता श्योराण ने कहा कि डब्ल्यूएफआई के चुनाव नए सिरे से उच्च स्तरीय कमेटी की निगरानी में निष्पक्षता के साथ करवाया जाए। बता दें कि डबल्यूएफई के चुनाव में संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया था। वह पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं।
वहीं, बजरंग पूनिया ने पद्मश्री लौटा दिया। इसके बाद केंद्र सरकार ने डब्ल्यूएफआई की नई बॉडी को सस्पेंड कर दिया। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने इसके लिए नई बॉडी के नियमों के अनुसार काम न करने का हवाला दिया। राष्ट्रमंडल खेलों की विजेता एवं भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव लडने वाली भिवानी की अनीता श्योराण ने कहा कि भारतीय खेल मंत्रालय द्वारा नवनियुक्त भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित करने का फैसला स्वागत योग्य है। भारतीय कुश्ती संघ में महिला अध्यक्ष होने की मांग उठाई जा रही थी। इसलिए वे कुश्ती संघ चुनाव में कूदी थीं, लेकिन ये महिला खिलाडियों का दुर्भाग्य रहा कि संघ चुनाव में फिर से पुराने लोगों के हाथों में ही नेतृत्व रहा। नए सिरे से भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव उच्च स्तरीय कमेटी की निगरानी में निष्पक्षता के साथ कराया जाए।