बड़ी खबर

होटल जेम्स इन के कर्मियों ने मीडिया हाउस की एमडी से की अभद्रता

देहरादून। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मीडिया हाउस की प्रबंध निदेशिका गत दिनों देहरादून मीडिया के कार्य हेतु गयी थीं। वहां जेम्स इन होटल मंे ठहरी थीं। प्रबंध निदेशिका का कहना है कि 14 अप्रैल को होटल मालिक एवं कर्मियों ने अकारण ही उनके साथ कठोर शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की और तत्काल होटल छोड़ने के लिए कहा। इस धार्मिक और शिक्षा नगरी मंे होटल मालिक व कर्मियों के व्यवहार से एमडी बहुत आहत हुई हैं। उनका कहना है कि एक बुद्धिजीवी महिला के साथ जब होटल मंे इस तरह का व्यवहार किया जाता है तो सामान्य महिलाओं से तो यहां घोर बदतमीजी की जाती होगी। होटल जेम्स इन के मालिक एवं कर्मचारी उत्तराखण्ड की लोकप्रिय धामी सरकार की छवि को भी धूमिल कर रहे हैं।
यहां पर कई प्रतिष्ठित स्कूल व विद्यालय हैं जिनमंे पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक अक्सर आते रहते हैं और इन्हीं होटलों मंे रुकते हैं। बताते हैं कि उन अभिभावकों के साथ अक्सर अभद्रता की गयी है। होटल कर्मियों का व्यवहार उनके साथ भी अमर्यादित रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button