कियारा की टाॅक्सिस ने की भरपूर कमाई

टॉक्सिक की चर्चा बॉक्स ऑफिस पर खूब हो रही है, जिसने रिलीज के बाद 200 करोड़ का आंकड़ा केवल 5 दिनों में पार कर लिया है। इस बीच साउथ के अक्षय कुमार कहलाने वाले रवि तेजा की इरुमुडी ने बॉक्स ऑफिस पर झंडा गाड़ दिया है। फिल्म ने संडे को अच्छी कमाई अपने नाम की है। हाल कुछ ऐसा रहा कि बजट के 4 गुना फिल्म ने कमा लिए हैं और यह प्रॉफिट में चल रही है जबकि टॉक्सिक अभी बजट से काफी दूर है।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर के अनुसार, 10वें दिन फिल्म ने 15 करोड़ का कलेक्शन 3,043 शोज से हासिल किया है, जिसमें तमिल से 2 लाख और तेलुगू में 14.98 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया। इसके बाद भारत में फिल्म की कमाई 129.55 करोड़ नेट हो गई है। जबकि ग्रॉस कलेक्शन 150.45 करोड़ पहुंचा है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 170.95 करोड़ का कलेक्शन किया है। इरुमुडी को 40 से 45 करोड़ के बजट में बनाया गया है। जबकि पहले दिन फिल्म ने 15.30 करोड़ की ओपनिंग की थी। वहीं दूसरे दिन आंकड़ा 16.20 करोड़ पहुंचा। तीसरे दिन यह कमाई 19 करोड़ रही। वहीं चैथे दिन 12.35 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया। पांचवे दिन 12.20 करोड़, छठे दिन 10.20 करोड़ और सातवें दिन 6.90 करोड़ की कमाई पहले हफ्ते में 92.15 करोड़ रही। इसके बाद आठवे दिन 10.10 करोड़, नौंवे दिन 12.30 करोड़ और 10वें दिन 15 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया है।
टॉक्सिक की बात करें तो भारत में 214.10 करोड़ नेट कलेक्शन, 255.95 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन करने वाली यश की फिल्म ने 285.20 करोड़ का कलेक्शन 5 दिनों में हासिल किया है जबकि बजट 500 से 600 करोड़ का बताया जा रहा है। (हिफी)



