फिल्मी

ज्योतिर्मयी नायक समेत 16 जीत चुके इंडियन आइडल

अभिजीत सावंत ने इंडियन आइडल 1 का खिताब अपने नाम किया और रातोंरात मशहूर हो गए। इसके बाद उन्होंने एल्बम निकाली और कई रियलिटी शोज किए लेकिन बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर्स की दुनिया में एक बड़ा नाम संदीप आचार्य ने दूसरे सीजन का खिताब अपने नाम किया और दर्शकों का प्यार हासिल किया। महज 29 साल की उम्र में 2013 में पीलिया की बीमारी से उनका निधन हो गया। आज भी वे लाइव शोज और छोटे कार्यक्रमों से जुड़े रहते हैं, जो उनकी कमाई का जरिया भी है। प्रशांत तमांग ने इंडियन आइडल का तीसरा सीजन जीता था। वह दार्जिलिंग के पुलिस कांस्टेबल से राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने नेपाली फिल्मों और बाद में वेब सीरीज में भी काम किया। लेकिन जनवरी 2026 में 43 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया था। सौरभी देबबर्मा ने चैथा सीजन अपने नाम किया। वह पहली फीमेल कंटेस्टेंट थीं, जिन्होंने त्रिपुरा से आकर देशभर में पॉपुलैरिटी हासिल की और पहली महिला विजेता रहीं। जीत के बाद कुछ गाने गाए, लेकिन लीड सिंगर के रुप में एक्टिव नहीं रहीं। श्रीराम चंद्र ने इंडियन आइडल का पांचवा सीजन अपने नाम किया था। वह तेलुगु सिंगर हैं। जबकि कुछ फिल्मों में प्लेबैक भी कर चुके हैं। लेकिन वह उसनी पॉपुलैरिटी हासिल नहीं कर पाए। जबकि अब साउथ में वह लाइव शोज के जरिए कमाई करते हैं। इंडियन आइडल सीजन 6 के विनर विपुल मेहता ने अमृतसर से आकर पूरे भारत में दर्शकों का दिल जीता और जीत के बाद एल्बम निकाली, लेकिन वह इतने पॉपुलर नहीं हुए। सीजन 9 के विनर एल।वी। रेवंत तेलुगु सिंगर हैं। कुछ क्षेत्रीय काम करने के बाद भी वह हिंदी सिनेमा में नाम नहीं कमा पाए। हरियाणा के सलमान अली ने सीजन 10 का खिताब जीता। उन्होंने कुछ गाने गाए और लाइव शोज करते रहे। लेकिन बड़े स्तर पर नाम नहीं बना पाए। सीजन 11 के विनर सनी हिंदुस्तानी जीत के बाद कुछ समय चर्चा में रहे लेकिन गुमनाम हो गए। इसके बाद उतराखंड के रहने वाले पवनदीप राजन ने सीजन 12 जीता और कुछ हिट गाने दिए, लेकिन लंबे समय तक सुर्खियों में नहीं रहे। सीजन 13 को अयोध्या के ऋषि सिंह ने जीता। लेकिन वह लाइमलाइट में ज्यादा समय तक नहीं रह पाए। सीजन 14 को कानपुर के वैभव गुप्ता ने जीता है और वह अभी भी करियर बना रहे हैं, लेकिन इतनी पॉपुलैरिटी हासिल नहीं कर पाए हैं। सीजन 15 विनर मानसी घोष कोलकाता से हैं। वह अभी अपना करियर स्थापित कर रही हैं। ओडिशा के ज्योतिर्मयी नायक ने 16वां सीजन जीता और अभी नई शुरुआत कर रही हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button