मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश

(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य मध्य प्रदेश मंे औद्योगिक घराने बड़े पैमाने पर निवेश करने वाले हैं। राज्य के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने 24 फरवरी को राजधानी भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय सभागार में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिति आयोजित की। इस समिट में अडानी ग्रुप ने घोषणा की है कि मध्य प्रदेश मंे उनका ग्रुप 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करने जा रहा है। इससे पहले अडानी गु्रुप राज्य में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया। मोदी ने कहा कि विश्व बैंक ने विश्वास व्यक्त किया है कि भारत आने वाले वर्षों मंे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। इस प्रकार पीएम ने निवेशकों को आश्वस्त किया कि भारत में निवेश करना उनके लिए फायदेमंद ही साबित होगा। मध्य प्रदेश को लेकर उन्होंने कहा कि यहां डबल इंजन की सरकार बहुत तेजी से विकास कार्य कर रही है। कार्यक्रम मंे राज्यपाल मंगुभाई पटेल समेत कई लोग उपस्थित थे। पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश विकास की एक नयी गाथा लिख रहा है। मध्य प्रदेश मैन्यूफैक्चरिंग के लिए सर्वोत्तम है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट का उद्घाटन किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विश्व बैंक ने विश्वास व्यक्त किया है कि भारत आने वाले वर्षों में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। निवेशकों और उद्योगपतियों के लिए राज्य की असीम संभावनाओं को प्रदर्शित करने के लिए भोपाल में आयोजित ‘निवेश मध्य प्रदेश-वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2025’ का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने कहा कि विनियमन आयोग राज्यों में निवेश के अनुकूल नियामक परिवेश बनाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक ‘एयरोस्पेस’ कंपनियों के लिए शीर्ष आपूर्ति श्रृंखला के रूप में उभर रहा है। मोदी ने कहा कि कपड़ा, पर्यटन और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आने वाले वर्षों में करोड़ों नौकरियां सृजित होंगी।
प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश सरकार की 18 नई नीतियों का भी अनावरण किया, जिनका उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करना है। मोदी ने कहा, ‘‘ बेहतरीन प्रतिभाओं और संपन्न उद्योगों के साथ, मध्य प्रदेश एक पसंदीदा व्यवसाय स्थल बन रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मध्य प्रदेश में ‘डबल इंजन’ सरकार बनने के बाद विकास की गति दोगुनी हो गई है।’’ मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश भारत में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में क्रांति लाने वाले अग्रणी राज्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि देश में स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में अनेक अवसर हैं। देश का तीसरा सबसे बड़ा औद्योगिक घराना अडानी ग्रुप मध्य प्रदेश में 2.1 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी में है। ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने खुद इसकी जानकारी दी है। अडानी ने भोपाल में मध्य प्रदेश ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में यह बात कही। उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप मध्य प्रदेश में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश कर चुका है। ग्रुप ने ऊर्जा, इन्फ्रास्ट्रक्चर, मैन्यूफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और एग्री बिजनस में यह निवेश किया है। इससे राज्य में 25,000 से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।
अडानी ने कहा कि उनका ग्रुप
मध्य प्रदेश में 1.1 लाख करोड़ रुपये का नया निवेश करेगा। यह निवेश पंप्ड स्टोरेज, सीमेंट, माइनिंग, स्मार्ट-मीटर और थर्मल एनर्जी सेक्टर में किया जाएगा। इससे राज्य में 2030 तक रोजगार के 1,20,000 से अधिक मौके पैदा होंगे। साथ ही राज्य में एक ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी, एक एयरपोर्ट और एक कोल-गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट बनाने के लिए भी राज्य सरकार के साथ चर्चा चल रही है। इन प्रोजेक्ट्स पर 1 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल निवेश नहीं है बल्कि एक साझा यात्रा में मील का पत्थर हैं जो मध्य प्रदेश को आर्थिक और औद्योगिक विकास में अग्रणी बना देंगे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि गौतम अडानी के विचार और दृष्टिकोण से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और राज्य की प्रगति को नई दिशा भी मिलेगी। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी का भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में स्वागत है। आपके आगमन से मध्य प्रदेश में निश्चित ही निवेश और विकास के नए द्वार खुलेंगे। साथ ही, आपके विचार और दृष्टिकोण से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और राज्य की प्रगति को नई दिशा भी मिलेगी। समिट में सहभागिता के लिए 25 हजार से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए हैं। इनमें 50 से अधिक देशों के 100 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इसमें राजदूत, उच्चायुक्त और महावाणिज्य दूत शामिल हैं। मेक इन इंडिया में मध्य प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए कई औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश आकर्षित किया जा रहा है। पीथमपुर, मंडीदीप, मालनपुर और मेघनगर जैसे औद्योगिक हब इस अभियान को गति दे रहे हैं। वहीं स्टार्ट-अप इंडिया इंदौर और भोपाल में आईटी और स्टार्ट-अप हब विकसित किए जा रहे हैं। इससे प्रदेश में इनोवेशन और नई तकनीक आधारित उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलेगा। सीएम मोहन यादव ने कहा, ‘हमारा सौभाग्य है दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता पीएम मोदी जीआईएस का उदघाटन करने आए हैं। भोपाल की पहचान गैस त्रासदी के रूप में होती थी अब यह स्थिति नहीं रही। जीआईएस की थीम ही उत्साहवर्धक है। सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास। विकसित भारत का लक्ष्य पूरा करने के लिए विकसित मप्र का लक्ष्य तय किया गया है। रीजनल इंड्रस्ट्री कॉन्क्लेव की शुरुआत उज्जैन से हुई। हमने मप्र में संभागवार कॉन्क्लेव कीं। निवेश के लिए 18 नई नीतियां लेकर आए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा है मैं यह कहना चाहता हूं कि मेरे मध्य प्रदेश की एक अलग परंपरा और पहचान है! देश का हृदय प्रदेश भी औद्योगिक विकास के जरिए गरीबी और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से लड़कर, उन्हें दूर करना चाहता है! मैं अभी मानता हूं कि प्रदेश ही इन दोनों बड़ी समस्याओं से निपटने के लिए औद्योगिक उन्नति सुधार का एक बड़ा रास्ता बना सकती है! चूंकि, निवेश आज के मप्र की आवश्यकता ही नहीं, अब अनिवार्यता बन चुकी है! इसीलिए, आप सभी की उपयोगिता जरूरी है! आग्रह यही है निवेश और विकास के सभी दावे सच्चे हों! क्योंकि, ऐसी ‘कागजी- कलाबाजियां’ अब तक वादों में ही दिखाई दी हैं! मैं उम्मीद करता हूं कि आज आपकी उपस्थिति आंकड़ों के साथ, मध्य प्रदेश के वास्तविक विकास की नींव भी मजबूत करेगी!’
पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद जर्मनी से आए एक निवेशक ने कहा मध्य प्रदेश में विकास और औद्योगिक क्रांति की कई संभावनाएं हैं, जो पॉलिसी बनाई गई हैं। वह बहुत हेल्पफुल हैं। वहीं एक अन्य निवेशक ने कहा कि हम लोग मध्य प्रदेश में काम कर रहे हैं, यहां का माहौल काफी बेहतर है। (हिफी)