फिल्मी

श्रद्धा कपूर ने दी धैर्य रखने की सीख

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने स्त्री 2 की शानदार सफलता के बाद लिए गए अपने एक करियर फैसले के बारे में बात की है। अपनी अगली फिल्म ईठा की तैयारी कर रहीं श्रद्धा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक क्यू एण्ड ए सेशन रखा, जिसमें उन्होंने करियर को सही दिशा में आगे बढ़ाने के बारे में सलाह दी। एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए, उन्होंने अपने उस फैसले का जिक्र किया, जिसके लिए काफी धैर्य और पक्के इरादे की जरूरत थी। साथ ही श्रद्धा कपूर ने फिल्म ईठा चुनने पर अपनी खुशी भी जाहिर की। इसके पहले ईठा ट्रेलर लॉन्च पर एक्ट्रेस ने इस फिल्म में काम करने की वजह भी बताई थी।एक फैन ने एक्ट्रेस श्रद्धा से युवा लड़कियों के लिए उनके करियर को लेकर सलाह मांगी। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, मैं अपने बारे में बताती हूं। स्त्री 2 के बाद मुझे कई फिल्मों के ऑफर मिले और काफी पैसे भी ऑफर किए गए, लेकिन मैंने तय कर लिया था कि जब तक मुझे कोई एकदम परफेक्ट कहानी नहीं मिल जाती तब तक मैं कोई फिल्म साइन नहीं करूंगी। मेरे दिल ने कहा कि मुझे धैर्य रखना होगा और मैंने बिल्कुल वैसा ही किया।
श्रद्धा कपूर ने कहा, बेशक, जिस चीज को आप सच में पाना चाहते हैं। उसके लिए इंतजार करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन आज मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने इंतजार करने का फैसला लिया। इसलिए मैं यही कहूंगी कि अपने
दिल की आवाज सुनें, कभी-कभी यह मुश्किल लग सकता है, लेकिन अंत में
यह पूरी तरह से सार्थक साबित होता है। स्त्री 2 साल 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बनकर उभरी, जिसने मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की सफलता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिकाओं में थे।
इसमें पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी अहम किरदारों में नजर आए। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button