विश्व-लोक

अमेरिका के मिड टर्म इलेक्शन नतीजे से ईरान खुश

अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन रिजल्ट पर ईरान का रिएक्शन सामने आया है। ईरान ने इन चुनाव नतीजों पर खुशी जताई है और कहा कि अमेरिकी जनता ने युद्ध के खिलाफ अपना संदेश दे दिया है। ईरान के शीर्ष वार्ताकार और संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया दी।मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने एक्स पर लिखा- चाहे जमीर की आवाज हो या जीवनयापन की बढ़ती लागत, अमेरिकियों ने युद्ध को ना कहा है और हम इस संदेश का समर्थन करते हैं। उन्होंने अमेरिकी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार इस मुद्दे पर जनता के साथ विश्वासघात करती है, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका को पता चल जाएगा कि उनका ना किसी बुरे सपने से कम नहीं होगा।
अमेरिका के वोटर्स ने मिडटर्म इलेक्शन में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को संसद के उच्च सदन सीनेट का नियंत्रण सौंप दिया है। डेमोक्रेट ने कई अहम राज्यों में गवर्नर पदों पर भी जीत दर्ज की है। रिपब्लिकन पार्टी को अपने मजबूत गढ़ माने जाने वाले टेक्सास, जॉर्जिया और आयोवा जैसे राज्यों में करारी हार का सामना करना पड़ा। इस राज्यों में उसने डेमोक्रेटिक पार्टी के हाथों गवर्नर के पद गंवा दिए। टेक्सास, मेन, साउथ कैरोलिना, नॉर्थ कैरोलिना, कंसास और आयोवा में सीनेट की सीट पर भी पार्टी को झटका लगा। ट्रंप ने इन राज्यों के मतदाताओं से यह कहते हुए मतदान की अपील की थी कि मानो वह खुद चुनावी मैदान में हैं।
रिपब्लिकन पार्टी की इस बड़ी हार की मुख्य वजह ट्रंप की नीतियों के प्रति लोगों में व्याप्त असंतोष को माना जा रहा है। खासकर ईरान के खिलाफ युद्ध को लेकर लोगों में नाराजगी थी, जिसके कारण महंगाई बढ़ी और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई।चुनाव नतीजे आने के दौरान द न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, मैं इन नतीजों को स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button