फिल्मी

दीपावली पर डेजी शाह ने उल्लू के बच्चे को दी आजादी

आठ नवंबर को पूरे देश में धूमधाम से दिवाली मनाई गई। बॉलीवुड सितारों ने भी इस त्योहार का जश्न अपनों के साथ मिलकर बनाया। बच्चन परिवार हो या कपूर खानदान, सभी के दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस बार अपनी बेटी राहा के साथ नए घर में दिवाली मनाई और कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने बेटे विहान की झलक दिखाकर फैंस का दिन बना दिया। मगर डेजी शाह ने अपनी दिवाली कुछ अलग ही तरीके से मनाई। एक्ट्रेस ने दिवाली वाले दिन एक उल्लू के बच्चे को रेस्क्यू किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डेजी प्यार से इस उल्लू के बच्चे को संभालती नजर आ रही हैं।
डेजी शाह के हाथ में एक उल्लू का बच्चा देखा जा सकता है, जिसे वह एक साफ कपड़े में लपेटे दुलारती नजर आ रही हैं। डेजी शाह इस वीडियो में उल्लू के बच्चे को लेकर काफी चिंतित नजर आ रही हैं और उसे सुरक्षित जगह पर छोड़ने की कोशिश में नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि ये उल्लू का बच्चा उनके घर की खिड़की पर आ गया था, जहां से उसके गिरने की आशंका थी। ऐसे में उन्होंने उसे खिड़की से निकाल लिया और अब किसी सुरक्षित जगह पर छोड़ने जा रही हैं, ताकि उसे उसकी मां मिल जाए।डेजी शाह इस वीडियो में उल्लू के बच्चे को अपने घर की खिड़की से निकालकर बिल्डिंग में नीचे ले जाती नजर आ रही हैं। वह लिफ्ट में मौजूद एक शख्स से पूछती हैं- इसका पता चल सकता है कि ये कहां से आया है? जिस पर शख्स कहता है- पता चल जाएगा। इसके बाद वह पूछती हैं- और इसकी अम्मा? जवाब में शख्स ने कहा- वो भी मिल जाएगी। इसके बाद डेजी कहती हैं- मैं इसे मेरी विंडो के यहां भी छोड़ सकती थी, लेकिन ये एक बच्चा है तो मैं कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी। ये गिर जाएगा तो पाप मेरे सिर पर आएगा और मैं ये नहीं चाहती, तो मैं इसे नीचे लेकर जा रही हूं और मैं इसे दीवार पर रख दूंगी, ताकि ये गिरे नहीं। कई ने इसे दिवाली से जोड़कर देखा और इसे शुभ संकेत बताया है क्योंकि हिंदू धर्म में उल्लू को धन और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी का वाहन भी माना जाता है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button