फिल्मी

जस्सी ने म्यूजिक एलबम के लिए गाड़ी धोकर कमाए पैसे

पंजाब की मिट्टी ने देश को कई ऐसी आवाजें दी हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर दुनिया भर में पहचान बनाई है। इन्हीं में एक नाम लोकप्रिय गायक और अभिनेता जस्सी गिल का भी है। पंजाब के लुधियाना जिले में खन्ना के पास स्थित छोटे से गांव जंदाली से आने वाले जस्सी गिल ने कभी नहीं सोचा था कि वे गायकी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाएंगे। हालांकि, किस्मत और मेहनत के मेल ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दीआज जस्सी सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि उन लाखों युवाओं के लिए मिसाल हैं, जो बिना किसी बड़े सहारे के अपने दम पर मुकाम हासिल करना चाहते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके इस सफर के बारे में। 26 नवंबर 1988 को पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना के पास जंडाली गांव में जन्मे गायक, लाइव परफॉर्मर और अभिनेता जस्सी गिल की शुरुआत से ही पढ़ाई में कोई खास दिलचस्पी नहीं रहती थी। स्कूल के दिनों में इससे बचने के लिए वह अक्सर क्लास बंक किया करते थे। स्कूल के दिनों तक वे नियमित रूप से पगड़ी पहनते थे। परिवार की ओर से उन्हें हमेशा एक सहज माहौल मिला, जहाँ उन्हें बचपन से ही गुनगुनाने और गाने का शौक था। स्कूल खत्म होने के बाद जस्सी ने गोबिंदगढ़ पब्लिक कॉलेज में प्रवेश लिया। चूंकि उन्हें पढ़ाई कठिन लगती थी, इसलिए अच्छे अंक लाने के उद्देश्य से उन्होंने दो प्रैक्टिकल विषय- संगीत और शारीरिक शिक्षा चुने। हालांकि, इस दौरान भी पेशेवर गायक बनने के बारे में कभी नहीं सोचा था, लेकिन म्यूजिक क्लासेज के दौरान उनके म्यूजिक प्रोफेसर नरेंद्र धीमान ने उनके अंदर की छिपी हुई प्रतिभा को पहचाना और जस्सी गिल को कॉलेज के गायन ट्रायल्स देने के लिए प्रेरित कियाग्रेजुएशन पूरा करने के बाद जब उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखने की कोशिश की, तो शुरुआत में कुछ म्यूजिक कंपनियों द्वारा उनके साथ धोखाधड़ी की गई, जिससे वे काफी निराश हो गए थे। अपना एल्बम निकालने के लिए उनके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे। इसलिए वे स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया चले गए। वहां उन्होंने पैसे जुटाने के लिए कई महीनों तक कार धोने का काम किया और अपनी मेहनत की कमाई से पैसे बचाए। ऑस्ट्रेलिया से पैसे बचाकर भारत लौटने के बाद जस्सी ने 2011 में टी-सीरीज के बैनर तले अपना डेब्यू एल्बम बैचमेट रिलीज किया। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button