फिल्मी

ईशा देओल की प्रताप को मां हेमा ने खूब सराहा

ईशा देओल की अपकमिंग फिल्म ष्प्रतापष् 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिला। हालांकि बॉक्स ऑफिस के मामले पर फिल्म ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन इस बीच हेमा मालिनी ने बेटी ईशा देओल की फिल्म का रिव्यू करते हुए एक पोस्ट शेयर कियाए जो वायरल हो रहा है। इस फिल्म को ड्रीम गर्ल ने सेंसिटिव फिल्म बताया और अमित साध की एक्टिंग की तारीफ की। वहीं ईशा देओल को भी प्यार दिया। हेमा मालिनी ने लिखाए प्रताप.अमित साध और ईशा अभिनीत यह फिल्म 20 नवंबर को रिलीज हुई। यह बहुत ही खूबसूरती से बनी एक संवेदनशील फिल्म हैए जिसमें मुख्य अभिनेता अमित ने बेहतरीन और प्रभावशाली अभिनय किया है। उन्होंने अपने किरदार को पूरी ईमानदारी और गहराई के साथ निभाया है। पुलिस एनकाउंटर के विषय पर बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब भाती हैए खासकर एक पुलिस वाले से कैदी बने व्यक्ति के रूप में अमित का मार्मिक और दिल छू लेने वाली एक्टिंग। पुलिस वाले की पत्नी के किरदार में ईशा ने भी अच्छा काम किया है। फिल्म के लेखक.निर्देशक सचिन सराफ हैंए जिन्होंने एक मुश्किल और गंभीर विषय को बहुत अच्छे से पेश किया है। मुझे यह फिल्म देखकर सच में बहुत मजा आया। पिछले दिनों प्रताप फिल्म के पोस्टर पर अपना नाम ईशा धर्मेंद्र देओल देखकर काफी भावुक हो गईं थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि यह उनकी पहली ऐसी फिल्म होगी जिसमें उनके नाम के साथ उनके पिता का नाम भी जुड़ा है। उन्होंने अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखाए ईशा धर्मेंद्र देओल के रूप में मेरी पहली फिल्म। पहली बार किसी फिल्म के पोस्टर पर अपने नाम के साथ पापा का नाम देखना बहुत ही भावुकए निजी और दिल को छू लेने वाला अनुभव है। पापा के आशीर्वाद से मैं यहां हूं। उन्होंने कहाए ष्फिल्म इंडस्ट्री में 24 साल हो गए हैं और यह सफर अभी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button