फिल्म डियर जिंदगी के एक दृश्य में बिना ग्लिसरीन रो पड़ीं आलिया भट्ट

आलिया भट्ट हिंदी सिनेमा की टॉप स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में अलग-अलग तरह की फिल्में की और अपनी परफॉर्मेंस से साबित किया है कि उनमें वो बात है जो उन्हें आज इस मुकाम पर पहुंचाती है। अपनी करियर चॉइसेस के बारे में बात करते हुए आलिया भट्ट ने बताया कि उनकी जिंदगी का अब तक का वो किरदार कौनसा था जिसने उन्हें वाकई तोड़ कर रख दिया और आंख से आंसू निकालने के लिए उन्हें ग्लिसरीन तक का इस्तेमाल नहीं करना पड़ा। उनकी आंख से यूं ही झर झर आंसू बहने लगे।
आलिया ने कहा, डियर जिंदगी में एक सीन था जिसमें वह अपने बचपन के बारे में बात करती है। आलिया कहती हंै सच तो ये है कि हम उसे अपने पास रख ही नहीं सकते। जब मैंने ये सीन परफॉर्म किया तो मैं वाकई टूट गई थी। मुझे इस किरदार में इमोशन लाने के लिए ग्लिसरीन नहीं लेनी पड़ी। ये सीन वन टेक में हो गया था। ऐसा लगा इस सीन ने मेरे अंदर किसी किसी चीज को कैद से आजाद कर दिया। क्योंकि मुझे लगता है कि हर किसी के अंदर उनके बचपन से जुड़ा कुछ ऐसा जरूर होता है जो उनके बड़े हो जाने तक रहता है।
आलिया ने कहा, लोगों को नहीं पता चलता कि उनके हर फैसले, हर बर्ताव, अहसास और हर एक मूव पर उसका असर होता है। मुझे ऐसा महसूस हुआ कि जैसे कि मैंने कुछ ऐसा दोबाया जिया है जिसने मुझे हल्का महसूस करवाने में मदद की। ऑडियंस के बारे में मुझे नहीं पता लेकिन इस सीन के बाद मेरी आंखों में आंसू थे। इस बातचीत में आलिया ने अपने करियर के अब तक के सबसे चैलेंजिंग और फिजिकली डिमांडिंग फिल्म के बारे में बताया। आलिया ने बताया कि उनकी अगली फिल्म लव एंड वार पिछले 10 साल में उनकी अब तक की सबसे फिडिकली डिमांडिंग फिल्म रही है। (हिफी)



