शोले में नहीं दिखाये गये तीन दृश्य, सेंसर की चली थी कैंची

शोले फिल्म 286 हफ्ते यानी करीब 5 साल तक सिनेमाघरों से नहीं उतरी थी। फिल्म तो लगभग सभी देखी ही होगी। इसका एक एक सीन भी याद होगा लेकिन तीन सीन ऐसे थे जिन्हें शूट तो किया गया लेकिन अलग अलग वजहों से फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए।
आपने देखा होगा कि ठाकुर के जूतों पर कीलें लगी थीं। इन्हीं जूतों से उन्होंने गब्बर पर हमला भी किया था। क्या आप जानते हैं कि ठाकुर के जूतों पर कीलें किसने लगाई थीं? ये कीलें ठाकुर के वफादार नौकर ने लगाई थीं। लेकिन फिल्म के फाइनल एडिट में इस सीन को काट दिया गया।
फिल्म में रहीम चाचा के बेटे को गब्बर सिंह मार देता है। ये सीन भी फिल्माया गया था लेकिन जब फिल्म सेंसर बोर्ड के पास पहुंची तो मामला अटक गया। दरअसल सेंसर बोर्ड को ये सीन काफी हिंसक लगा। इस वजह से इस सीन को फिल्म से हटा दिया गया। मैक मोहन और सचिन इस सीन को हटाए जाने से नाराज थे क्योंकि उनके रोल पहले ही छोटे थे और सीन काटने की वजह से किरदार और छोटा हो गया।
इन दो सीन के अलावा गब्बर सिंह की मौत का सीन भी सेंसर बोर्ड को पसंद नहीं आया था। इस सीन में ठाकुर उछल कर गब्बर को छाती पर लात मारता दिखा था। गब्बर की पीठ में एक लंबी कील घुसती है और वह मर जाता है लेकिन बोर्ड के सुझाव पर ये सीन बदला गया था। फिल्म में दिखाया गया कि गब्बर को गिरफ्तार कर लिया गया था।
बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों का जिक्र हो तो शोले का नाम के बिना सारी बात ही अधूरी रह जाएगी। ये फिल्म रमेश सिप्पी में बनाई थी और इसमें उस समय के सभी नामी चेहरे शामिल थे। फिल्म की कहानी, किरदार, कास्टिंग, सीन, डॉयलॉग सबकुछ ऐसा कि अपने आप में ही मिसाल बन गया। (हिफी)



