लेखक की कलम

दबंग नेतन्याहू को लगी लगाम

इजरायल को एक नयी धार देने वाले बेंजामिन नेतन्याहू को 2026 के अंतिम महीनों ने कड़ा सबक सिखाया है। यह वही नेता हैं जो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को अपने इशारों पर नचाने का साहस करने लगा था लेकिन नेसेट (संसद) के चुनाव मंे उनकी पार्टी लिकुड को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया और उनके विरोधी गादी आइजन कोटे एक अन्य पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसका पहला चरण गत 17 नवम्बर को पूरा हो गया जब विपक्षी दल के प्रत्याशी कहाना को नेसेट का स्पीकर चुन लिया गया। इजरायली संसद मंे स्पीकर बहुत महत्वपूर्ण होता है। स्पीकर ही संसद की कार्यवाही का कार्यक्रम तय करता है। इस प्रकार अब नेतन्याहू की मनमानी बिल्कुल नहीं चल पाएगी। उन्हें अपनी सत्ता बचाने में भी कड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
इजरायल की सियासत के पावर गेम में नया मोड़ आ गया है। वहां की संसद में 17 नवंबर को नया स्पीकर चुना गया। यह प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए नई तरह की मुश्किलें लेकर आया है। नेसेट में चुनाव के बाद मतन कहाना को स्पीकर बना दिया गया, जो नेतन्याहू के विरोधी गादी आइजनकोट के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। दरअसल मतन कहाना पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइजनकोट के करीबी माने
जाते हैं, ऐसे मे उनका स्पीकर बनना गादी को निश्चित तौर से फायदा देने वाला है।
120 सदस्यीय नेसेट में जब स्पीकर पद का चुनाव हुआ, तो कहाना के पक्ष में कुल 66 वोट पड़े, वहीं नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के उम्मीदवार ओफिर काट्ज को सिर्फ 52 वोट ही मिल सके। ऐसे में स्पीकर पद के चुनाव का नतीजा विपक्षी खेमे के लिए बड़ी जीत साबित हुआ। आइजनकोट अभी नेतन्याहू की अंतरिम सरकार की जगह नई सरकार बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इजरायली नेसेट में स्पीकर का पद काफी असरदार होता है, जो इस कवायद में उन्हें फायदा पहुंचाएगा। इजरायली संसद में स्पीकर ही संसद की कार्यवाही का कार्यक्रम तय करता है और कानूनों पर वोटिंग का समय भी तय करता है। मतन कहाना के चुने जाने से विपक्ष को नेतन्याहू के पुराने फैसलों को चुनौती देने या रोकने का मौका मिल सकता है।
54 साल के मतन कहाना पहले स्पेशल फोर्सेज में रह चुके हैं, यही वजह है कि वे गादी आइजनकोट से पुराने समय से परिचित हैं। वे नेतन्याहू के कुछ अहम फैसलों को पलटने की दिशा में काम कर सकते हैं। ये नेतन्याहू की अपनी सत्ता बचाने की कोशिशों के लिए बुरा साबित हो सकता है। इजरायल में 27 अक्टूबर को हुए चुनाव के बाद सियासी टसल शुरू हो गया था। विपक्षी गादी आइजनकोट के गठबंधन को 48 सीटें मिलीं, जबकि नेतन्याहू के गुट को 53 सीटें मिलीं। दो अरब बहुल पार्टियों ने मिलकर 19 सीटें हासिल कीं। यह नेतन्याहू की कठोर दक्षिणपंथी सरकार के खिलाफ असामान्य नतीजा था। स्पीकर चुनाव में दोनों अरब पार्टियों ने कहाना का समर्थन किया। उनका समर्थन कहाना की जीत तय करने वाला बना। हालांकि नवनिर्वाचित स्पीकर ने कहा है कि वे हर किसी के स्पीकर होंगे और किसी जाति-धर्म-लिंग का भेद नहीं करेंगे लेकिन नेतन्याहू की पार्टी के लिए ये सेटबैक है। उनकी ओर से कहा गया है कि अरब सांसदों के समर्थन से स्पीकर चुना जाना गलत है। कुल मिलाकर नेतन्याहू के लिए हालात और कठिन हो गए हैं।
उधर, इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने विश्व के नेताओं से ईरान का सामना करने में उनके देश और अमरीका का साथ देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के हाल के मिसाइल हमलों से पता चलता है कि ईरान विश्व के लिए एक बडा खतरा बन रहा है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दक्षिणी इजरायल के अराद और दिमोना में ईरान के मिसाइल हमले के बाद यह टिप्पणी की थी। इन हमलों में सौ से अधिक लोग घायल हुए और रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचा। मीडिया की खबरों के अनुसार ईरानी हमले का लक्ष्य दिमोना शहर से 13 किलोमीटर दूर स्थित एक परमाणु संयंत्र था। ईरान ने कहा है कि ये हमले उसके नतान्ज परमाणु संयंत्र पर हुए हमले के जवाब में रणनीतिक स्थलों को निशाना बनाकर किए गए थे। इस बीच, ईरान ने चेतावनी दी कि अगर उसके बिजली संयंत्रों पर हमला हुआ तो क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे को काफी क्षति पहुंचेगी। यह चेतावनी अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के उस बयान के बाद आई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर वैश्विक तेल परिवहन के लिए महत्वपूर्ण जलमार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य, 48 घंटे की समय सीमा से पहले नहीं खोला गया तो अमरीका ईरान के बिजली संयंत्रों को नष्ट कर देगा। सोशल मीडिया पोस्ट में ईरान के संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर कलीबाफ ने चेतावनी दी थी कि अगर ईरानी बिजली संयंत्रों पर हमला हुआ तो पश्चिम एशिया में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और ऊर्जा सुविधाओं को अपरिवर्तनीय रूप से नष्ट किया जा सकता है।
दूसरी ओर, इजराइल के रक्षा बलों ने कहा था कि उन्होंने दक्षिणी लेबनान में ईरान समर्थित सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह को निशाना बनाते हुए नए हमले किए हैं। रक्षा बलों ने कहा कि उसने ईरान समर्थित गुट के नौ सदस्यों को मार गिराया। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कहा था कि दो क्षेत्रों में इस्राएली हमलों के बाद चार लोग मारे गए और सात अन्य घायल हो गए। देश की समाचार एजेंसी ने कहा कि दक्षिणी लेबनान के सुल्तानियाह शहर में तीन लोग मारे गए और सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने भी कहा कि उन्होंने मिसाइल हमलों को नाकाम किया। संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने ईरान से दागी गई चार बैलिस्टिक मिसाइलों और 25 ड्रोन को नाकाम किया है।
बहरहाल, अब इसरायल का अगला प्रधानमंत्री और उसके साथ काम करने वाले मंत्री बड़े पैमाने पर यह तय करेंगे कि आने वाले वर्षों में वेस्ट बैंक और गजा पट्टी में लोगों की जिंदगी कैसी होगी। फलस्तीनी अथॉरिटी
चुनाव प्रक्रिया पर करीबी नजर रख रही है। उसे उम्मीद है कि आइजनकोट को कामयाबी मिलेगी और नेतन्याहू को हार का सामना करना पड़ेगा। फलस्तीनी अथॉरिटी का मानना
है कि मौजूदा सरकार के अलावा इसराइल की कोई भी नई सरकार बनती है, तो सुरक्षा और आर्थिक
हालात में सुधार की संभावना हो सकती है।
(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button