लेखक की कलम

मनीला में मोदी का संदेश

चतुर्भुज सुरक्षा परिषद अर्थात् भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया के क्वाड संगठन की बैठक गत 17 नवम्बर को फिलीपीन्स के मनीला मंे सम्पन्न हुई। इस बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सहयोग का संदेश दिया। क्वाड संगठन का उद्देश्य हिन्द प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र खुला और सुरक्षित बनाए रखना है। इसके तहत चारों देश समुद्री सुरक्षा, आपदा राहत, सप्लाई चेन और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने का प्रयास करते हैं। इस संगठन की शुरुआत 2004 की सुनामी के बाद मानवीय सहयोग के रूप मंे हुई थी। हालांकि औपचारिक रूप से यह संगठन 2007 मंे बना लेकिन लगभग निष्क्रिय रहा। वर्ष 2017 मंे इसे सक्रिय किया गया। इस बार की बैठक में अप्रत्यक्ष रूप से चीन को संदेश दिया गया है। क्वाड देशों की बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह (मोदी) बहुत टफ (सख्त) व्यक्ति हैं। टफ से उनका तात्पर्य दमदार पीएम से है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस दौरे के दूसरे दिन मनीला में 23वें आसियन शिखर सम्मेलन में शिरकत की। इसके साथ ही पीएम मोदी की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात हुई। मनीला में क्वाड की बैठक में पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के अलावा जापान की पीएम सनाए ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज मौजूद रहे।क्वाड की बैठक में समुद्री सुरक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स और सेमीकंडक्टर की सप्लाई के लिए चीन पर निर्भरता कम करने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में सहयोग बढ़ाने और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के देशों में बुनियादी ढांचे, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। दुनिया की निगाहें फिलिपींस की राजधानी मनीला पर रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन से इतर सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की। इस दौरान एनएसए अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद रहे। मोदी ने कहा- पिछले कुछ वर्षों में, दुनिया ने लगातार कई संकटों का सामना किया है। आज दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और पूर्वानुमान-योग्यता की आवश्यकता है।
क्वाड की बैठक का मकसद था- पहला समुद्री सुरक्षा यानी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को मुक्त, खुला और सुरक्षित बनाए रखना और मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस यानि समुद्री निगरानी को मजबूत करना। दूसरा- सप्लाई चेन लचीलापन- क्रिटिकल मिनरल्स और सेमीकंडक्टर जैसी सप्लाई चेन के लिए किसी एक देश…खासकर चीन पर निर्भरता कम करना। तीसरा- उभरती हुई तकनीक- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में सहयोग बढ़ाना और चैथा- विकास और कनेक्टिविटी- इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के देशों में बुनियादी ढांचे, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाना।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड नेताओं के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें बहुत टफ मैन बताया है। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बेहद मजबूत व्यक्तित्व वाले नेता हैं और उनके साथ अमेरिका के अच्छे संबंध हैं। ट्रंप ने कहा कि क्वाड के सदस्य देश एक साथ सैन्य युद्धाभ्यास करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली पनडुब्बियां हैं। ट्रंप ने कहा कि अगले 12 महीने में दुनिया को चैंकाने वाले काम करने वाले हैं। हम बहुत बड़ा काम कर रहे हैं।
पीएम मोदी की तारीफ करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, वे (पीएम मोदी) बहुत टफ मैन हैं। हो सकता है कि वे (जापानी पीएम सनाए ताकाइची) उनसे भी ज्यादा सख्त हों। हम भी ठीक हैं। ट्रंप ने आगे कहा, इन लोगों और इन देशों के साथ हमारे शुरुआत से ही बहुत अच्छे संबंध हैं। मैं काफी लंबे समय से इन तीनों के साथ जुड़ा रहा हूं। ये सभी बहुत शानदार लोग हैं। ये मेरे दोस्त हैं। इससे काफी मदद मिलती है। क्वाड नेताओं के साथ बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, यह साल हमारे लिए काफी अहम रहा है, हमारा सहयोग बढ़ा है और हमारी दोस्ती और भी गहरी
हुई है। हम सभी दोस्त हैं। इससे चीजें काफी आसान हो जाती
हैं। ये देश दुनिया की कुछ सबसे महत्वपूर्ण साझेदारियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। हम दुनिया के सबसे सफल देशों में से हैं और कुछ मायनों में दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से भी हैं। हमारे देश एक स्वतंत्र, खुले, स्थिर और अत्यंत समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के चार स्तंभ हैं। हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं और हम क्षेत्रीय सुरक्षा तथा आर्थिक कूटनीति के मामलों पर मिलकर काम करते हैं।
पीएम मोदी ने आसियान देशों क सम्मेलन को भी संबोधित किया। उन्हांेने कहा हमारा विश्वास है कि भारत का विकास और आसियान की समृद्धि एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। आने वाले समय में आसियान कम्युनिटी विजन 2045 और विकसित भारत 2047 हमारी साझा आकांक्षाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पिछले 12 वर्षों में हमने अपनी साझेदारी को नई गति दी है। अब हमें मिलकर अपने क्षेत्र के भविष्य को नई दिशा देनी है। इस साझेदारी में आसियान की यूनिटी और सेंट्रैलिटी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता अटल है और अटल रहेगी। आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा- ष्पिछले वर्षों में हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी ने भारत के आसियान संबंधों को नई गति और नई गहराई दी है। हमारी साझेदारी अब साझी संस्कृति और विरासत से आगे बढ़कर डिजिटल, डिफेंस और स्पेस जैसे सेक्टर्स में नए आयाम प्राप्त कर रही है।
मोदी ने कहा फिलीपींस के साथ भारत का रिश्ता सदियों पुराने सांस्कृतिक और सभ्यता से जुड़े रिश्तों पर बना है। इतने सालों में ये ऐतिहासिक रिश्ते एक बड़ी पार्टनरशिप में बदल गए हैं, जिसमें व्यापार, इंफ्रास्ट्रक्चर कनेक्टिविटी, समुद्री सहयोग, टेक्नोलॉजी और लोगों के बीच बातचीत शामिल है।पीएम मोदी ने कहा कि मनीला में भारतीय समुदाय के लोगों से मिलकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय न केवल अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजकर रखे हुए हैं, बल्कि
भारत और फिलीपींस को करीब
लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका
निभा रहे हैं। इस कार्यक्रम में दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों की शानदार झलक देखने को
मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला में गुरुद्वारा खालसा दीवान का दौरा किया और प्रार्थना की।
(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button