फिल्मी

केरल की कैजिया बनीं मिस यूनिवर्स

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 प्रतियोगिता का फाइनल, 23 अगस्त को पिंक सिटी जयपुर में आयोजित किया गया। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में 52 सुंदरियां शामिल हुईं। प्रतियोगियों को परखने के लिए एक खास कमेटी बनाई गई थी, जिसमें मनोरंजन जगत के जाने-माने चेहरे भी शामिल हुए। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन, उर्वशी रौतेला और सेलिना जेटली इस प्रतियोगिता में बतौर जज शामिल हुईं। टॉप-5 फाइनलिस्ट में तमिलनाडु की वैष्णवी, गुजरात की अनुश्री सतवालेकर, महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव, केरल की कैजिया लिज मैजो और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ शामिल रहीं। विनर के नाम का ऐलान किया गया और केरल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।
सौंदर्य प्रतियोगिता के आखिरी राउंड में कंटेस्टेंट्स को जजेस के सामने 40 सेकेंड का क्लोजिंग रिमार्क पेश करना था, जिसमें पांचों फाइनलिस्ट ने जिंदगी को लेकर अपना नजरिया, चुनौतियों और भविष्य को लेकर अपने विचारों को पेश किया। अपने क्लोजिंग रिमार्क से कैजिया लिज मैजो, कमेटी को इंप्रेस करने में सफल रहीं और इस साल का खिताब अपने नाम कर लिया। मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की विजेता मनिका विश्वकर्मा ने केरल की कैजिया के सिर पर ताज पहनाया और इस पल में कैजिया काफी इमोशनल हो गईं।
केरल की कैजिया को तमिलनाडु की वैष्णवी ने टक्कर दी, जो उनके साथ टॉप 2 में रहीं और फिर फर्स्ट रनरअप रहीं। वहीं गुजरात की अनुश्री सतवालेकर सेकेंड रनरअप रहीं, महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव थर्ड रनरअप चुनी गईं और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ 4जी रनरअप रहीं। बता दें, इस साल की विजेता यानी केरल की कैजिया लिज मैजो अब इस साल के अंत में प्यूर्टो रिको में आयोजित होने जा रहे 75वें मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेंगी और प्रतियोगिता में भारत का नेतृत्व करेंगी। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button