फिल्मी

बाॅलीवुड में दिग्गज का मतलब चालबाज: तनुश्री

तनुश्री पिछले दिनों अपनी शादी की बात को लेकर चर्चा में रहीं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें एक 90 साल के साधक ने बताया है कि वह दिसंबर में शादी के बंधन में बंधेंगी और एक बेटे की मां बनेंगी। अब तनुश्री दत्ता एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार एक्ट्रेस ने एक पोस्ट साझा करते हुए इंडस्ट्री के दिग्गजों पर निशाना साधा है। तनुश्री ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में दिग्गज का मतलब चालबाज है।
अभिनेत्री ने लोगों को सावधान करते हुए आगे लिखा- कभी भी किसी व्यक्ति पर सिर्फ उनकी उम्र को देखते हुए भरोसा न करें। कुछ बहुत बुरे और नकारात्मक लोग होते हैं, जिनके मन में युवाओं के लिए बुरी और खतरनाक मंशा होती है वे भी वेटरन की श्रेणी में आते हैं। ऐसे दिग्गज लोग युवा और सुविधा-संपन्न लोगों से नफरत करते हैं और उन्हें बर्बाद करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। बॉलीवुड में ऐसा बार-बार देखा गया है। आत्माओं और दिव्यता को पहचानें। राक्षस भी वेटरन होते हैं! कुछ इंसान राक्षसों और असुरों के अवतार होते हैं जिनका मकसद मानवता को गुमराह करना होता है। मैंने एक बड़ा सबक सीखा। उन्होंने सवाल उठाया है कि किसी का सिर्फ इसलिए सम्मान क्यों करना, क्योंकि वे उम्र में बड़े हैं। बॉलीवुड में अपने सफर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों का बिना-सोचे समझे सम्मान करने की जगह उनके कैरेक्टर को परखना चाहिए। तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए अपने पोस्ट में लिखा- पनौती का मतलब अपशकुन या दुर्भाग्य लाने वाला होता है। कुछ लोग जहां भी जाते हैं, अपने साथ अपशकुन या दुर्भाग्य लाते हैं। बुरे लोगों को सजा मिलनी चाहिए, न कि समर्थन और न ही उनसे मेल-जोल से बढ़ावा दिया जाना चाहिए। नेताओं और प्रशासकों को अपने निजी मेल-जोल के लिए जिम्मेदारी लेनी चाहिए। महादेव ने मुझे इसी बारे में एक सपना दिखाया था! जब आप बहुत गलत लोगों या चीजों से जुड़ते हैं, तो सही चीजें नहीं हो सकतीं। कुछ साल पहले इस पनौती ने मेरा चमचमाता करियर बर्बाद कर दिया। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button