फिल्मी

कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर बवाल

कृति सेनन ने जूलरी ब्रांड जीवा के लिए रक्षाबंधन का स्पेशल ऐड शूट किया था। ये विज्ञापन आते ही सोशल मीडिया में सुर्खियां बन गया। अभिनेत्री की ड्रेसिंग सेंस और कुत्ते को राखी बांधने तक पर सवाल उठने लगे। इस ऐड में कृति सेनन ऑफ व्हाइट कलर के कपड़ों में दिख रही हैं। उन्होंने ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी थी। ऐड रिलीज होते ही सोशल मीडिया ट्रोलिंग शुरू हो गई। बहुत से यूजर्स का मानना था कि भारत के त्योहार से जुड़े कैंपेन के लिए यह पोशाक सही नहीं थी। कंगना रानौत ने इंस्टाग्राम पर कहा कि महिलाओं को अपनी पसंद की पोशाक पहनने की आजादी है।उन्हें कुछ मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। कृति सेनन के लुक की ओर इशारा उन्होंने किया था। कृति सेनन के इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही थीं। एक आलोचक ने लिखा, लोग किस युग में वापस जा रहे हैं। शुरुआत कपड़ों से हो रही है।बॉलीवुड में ऐसे लोगों की भरमार है, जिन्हें हिंदू परंपरा, रीति-रिवाजों में भरोसा नहीं है। वो सिर्फ लोकप्रियता के लिए दिखावा करते हैं। आजादी का मतलब नियम-कायदों को ताक पर रखना नहीं है।
वहीं, कृति ने अपने जवाब में कहा था, किसी महिला के कपड़ों से उसकी संस्कृति को लेकर सम्मान को नहीं आंका जाना चाहिए। उन्होंने लिखा, त्योहारों की सही भावना कपड़ों में नहीं, बल्कि भावनाओं और परंपरा में होती है। रक्षाबंधन सुरक्षा और प्यार का प्रतीक है। मैं अपनी बहन को भी राखी बांधती हूं। हम एक-दूसरे की हिफाजत करने और ख्याल रखने का वादा करते हैं। एक-दूसरे के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी आयु की प्रार्थना करते हैं। हमारे लिए यह प्यार और प्रार्थना हमारे जीवों तक भी जाती है, क्योंकि वे भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button