फिल्मी

देश की पहली मिमिक्री आर्टिस्ट आशा का निधन

वेटरन एक्ट्रेस आशा सिंह जयसवाल का निधन हो गया है। वह भारत की पहली फीमेल मिमिक्री आर्टिस्ट और दिग्गज डबिंग आर्टिस्ट रहीं । उन्होंने 22 अगस्त को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। यह वही फनकार थीं, जिन्होंने ट्रैजेडी क्वीन मीना कुमारी के स्क्रीन प्रेजेंस को अपनी दमदार आवाज से तराशा था। उनके बेटे आकाश भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर इस भावुक खबर को साझा करते हुए अपनी मां को एक मेहनती आयरन लेडी बताया। उन्होंने लिखा कि उनकी आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए प्रार्थना करें। उनके लिए उनका काम ही सब कुछ था, मृत्यु का दुख मनाने के बजाय उनके काम को याद कर दिव्य आनंद का अनुभव करें, यही उनका संदेश था।
महाभारत में आशा सिंह ने द्रोणाचार्य की पत्नी कृपी का किरदार प्ले किया था। इसके अलावा वह भारत की पहली महिला मिमिक्री आर्टिस्ट के तौर पर भी पहचान बनाने में कामयाब हुईं। उन्हें सबसे ज्यादा मीना कुमारी की आवाज निकालने के लिए जाना गया। इसके अलावा वह कई फिल्मों में एक्टिंग करती दिखीं और सोशल कामकाज में भी एक्टिव रहीं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button