फिल्मी

प्रीति जिंटा ने दी सफाई

प्रीति जिंटा बॉलीवुड में बहुत कम नजर आती हैं, आईपीएल मैच के दौरान ही वह स्टेडियम में या फिर अपनी टीम पंजाब किंग्स के साथ दिखाई देती हैं। हाल ही में आईपीएल मैच से थोड़ी फुर्सत निकालकर प्रीति जिंटा ने अपने फैंस के कुछ सवालों के जवाब ट्विटर पर दिए। एक फैन ने प्रीति जिंटा से पूछा, ‘जब आप लोगों से सीधे बात करती हैं तो बिना किसी पीआर टीम की मदद के फैंस से गहरा जुड़ाव बनाती हैं। इस सवाल के जवाब में प्रीति लिखती हैं, ‘मुझे ठीक से नहीं पता कि इस सवाल का जवाब कैसे दूं? लेकिन सोशल मीडिया ने पूरा खेल ही बदल दिया है। इसके जरिए मुझे लोगों से सीधे जुड़ने का मौका मिलता है। मुझे पेड पीआर खरीदने का ज्यादा शौक नहीं है। इस तरह का ऑर्गेनिक जुड़ाव मेरे लिए एक बहुत बड़ी बात है।’ इसका दूसरा पहलू यह है कि अब हर वो इंसान जिसके पास फोन और कैमरा है, वह मीडिया बन सकता है। एक तरफ तो आपकी लगातार तस्वीरें खींची जा रही होती हैं और दूसरी तरफ लोग अब फॉलोअर्स, व्यूज और पेज पर लाइक्स खरीद सकते हैं।
प्रीति जिंटा का मानना है कि सोशल मीडिया ने पॉजिटिविटी, नेगेटिविटी और कभी-कभी फेक न्यूज को भी एक बिल्कुल ही अलग लेवल पर पहुंचा दिया है। वह अपने ट्वीट में लिखती हैं, ‘कुछ समय पहले मैं महाकुंभ मेले में गई थी। अचानक मेरे बारे में यह मनगढ़ंत खबरें फैलने लगीं कि मैंने 18 करोड़ का लोन लिया है, उसे चुकाया नहीं है, वगैरह-वगैरह। किसी ने इसके बारे में लिखा, दूसरे ने उस पोस्ट को कॉपी कर लिया और यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। आज तक मैंने कितनी ही बार यह कहा है कि यह फेक न्यूज है, लेकिन लोग अब भी मुझसे इसके बारे में पूछते है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button