फिल्मी

श्रीदेवी ने 15 साल की उम्र में एनटीआर के साथ किया था अभिनय

भारतीय सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस, जिन्हें बॉलीवुड के मिस हवा-हवाई के नाम से भी जाना जाता है। आप समझ ही गए होंगे कि हम किस की बात कर रहे हैं। जी हां, भारतीय सिनेमा में खूब सफलता पाने वाली श्रीदेवी, जिनका नाम आज भी बहुत ही सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने अपने करियर में हिंदी ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी शानदार अभिनय कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरूआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। लेकिन उन्होंने 15 साल की उम्र में अपने से बड़े एक्टर के साथ रोमांटिक रोल प्ले किया था। श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरूआत साउथ फिल्मों से की थी। इसके बाद वो धीरे-धीरे हिंदी फिल्मों में आई और फिर उन्होंने वो किया, जो आज तक शायद ही कोई कर पाया हो। श्रीदेवी ने महज 15 साल की उम्र में अपने से लगभग 40 साल बड़े सुपरस्टार एनटी रामाराव के साथ एक रोमांटिर किरदार प्ले किया था? मतलब की श्रीदेवी ने अपनी उम्र से 40 साल बड़े हीरो के साथ गाने की शूटिंग की थी। इतना ही नहीं, कुछ साल पहले वो उन्हीं की पोती का रोल भी निभा चुकी थीं। हिंदी सिनेमा में आने से पहले श्रीदेवी ने साउथ फिल्मों में अपनी पहचान बना ली थीं। साल 1979 में रिलीज हुई फिल्म वेटागाडु में उन्होंने एनटीआर के साथ लीड रोल प्ले किया था। उस समय श्रीदेवी की उम्र करीब 15-16 साल थी, जबकि एनटी रामाराव लगभग 55 वर्ष के थे। इस फिल्म के गाने आकु चाटु पिंदे ताडे में श्रीदेवी ने एनटीआर के साथ बारिश में भीगते हुए इस गाने को शूट किया था। सफेद साड़ी में श्रीदेवी ने अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे थे। जिसने उस दौर में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। फिल्म के फेमस गाने आकु चाटु पिंदे ताडे रिलीज होते ही सुपरहिट हो गया था। बारिश में शूट किए गए इस रोमांटिक गाने में श्रीदेवी और एनटी रामाराव की केमिस्ट्री लोगों को देखने को मिली थी, जिसे दर्शकों ने पसंद भी किया। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button