फिल्मी

आम्रपाली दुबे का नया गाना हो रहा लोकप्रिय

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में यूं तो कई एक्ट्रेसेज लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं लेकिन आम्रपाली दुबे की जब बात आती है तो बात कुछ और ही हो जाती है। उनकी खूबसूरती और अंदाज का हर कोई दीवाना है। फिलहाल उनका मरून कलर सड़िया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस बीच आम्रपाली का नया गाना रिलीज हुआ है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे का यह गाना धूम मचा रहा है और हर कोई उनके साथ रखने के लिए मजबूर हो रहा है।
दरअसल आम्रपाली दुबे का गाना कजरवा ये राजा जी 25 जून को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। इसके बाद अब उनके फैंस लगातार इसे देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं। गाने को एक ही दिन में 67 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गाने को शिवानी सिंह ने आवाज दी है और इसका म्यूजिक भी काफी जबरदस्त है। इस गाने में आम्रपाली दुबे और परवेश लाल यादव की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कजरवा ये राजा जी गाने में आम्रपाली दुबे और परवेश लाल यादव पति-पत्नी के तौर पर दिख रहे हैं जिसमें दोनों अपने प्यार की कहानी को बयां कर रहे हैं। आम्रपाली दुबे गाने में गुलाबी साड़ी में काफी शानदार दिख रही हैं। साथ ही कहती हैं कि उन्होंने पति के लिए साज श्रृंगार किया है। कुल मिलाकर वो अपने पति को खुश करने की कोशिश कर रही हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button