शाहरुख खान 2024 में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले भारतीय अभिनेता

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान 2024 में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले अभिनेता बन गए हैं। फॉर्च्यून इंडिया के अनुसार, अभिनेता ने वित्त वर्ष 2024 में 95 करोड़ रुपये का भुगतान करके सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। जबकि विराट कोहली भारत में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले एथलीट बन गए हैं। उन्होंने वित्त वर्ष 2024 में 66 करोड़ रुपये का भुगतान किया।
शाहरुख के बाद सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे कई बड़े अभिनेता हैं। आइए जानते हैं भारत के शीर्ष 10 सेलिब्रिटीज की सूची जिन्होंने वित्त वर्ष 2024 में सबसे ज्यादा टैक्स दिया। शाहरुख खान तीन बैक हिट फिल्में देने के बाद, जिनमें से दो ने विश्व बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से अधिक की कमाई की, शाहरुख खान को इस सूची में शीर्ष पर होना ही था। अभिनेता ने 2024 में 95 करोड़ रुपये का भारी भरकम टैक्स चुकाया है। हाल ही में हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 जारी की गई और लिस्ट के अनुसार शाहरुख की कुल संपत्ति 7300 करोड़ रुपये है। ़(हिफी)