अक्षय-सुनील और परेश को लेकर फिल्म बनायेंगे राज शांडिल्य

बॉलीवुड फिल्मकार राज शांडिल्य,अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की सुपरहिट जोड़ी को लेकर फिल्म बना सकते हैं। हेरा फेरी बॉलीवुड की बेस्ट कॉमेडी फिल्म में शुमार की जाती है। इस फिल्म अक्षय, सुनील और परेश की जोड़ी नजर आयी थी। अब यह जोड़ी फिर से साथ नजर आ सकती है। राज शांडिल्य, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की सुपरहिट जोड़ी को लेकर फिल्म बना सकते हैं। राज शांडिल्य ने बताया कि वह अक्षय कुमार के लिए कुछ इंटरेस्टिंग प्रोजेक्ट डेवलप कर रहे हैं,जिसके बारे में वह जल्द ही उन्हें बताएंगे। यह फिल्म श्हेरा फेरीश् फ्रेंचाइजी जैसी ही होगी। इस फिल्म में हेरा फेरी के पूरे एलिमेंट्स हैं। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी से बनी इस फिल्म की कहानी मजेदार होगी और ये मैंने उनके लिए बनाई है, जिस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। बॉलीवुड में चर्चा है कि अक्षय कुमार फिल्म तिरंगा में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन संजय पूरन सिंह चौहान करेंगे। वहीं अश्विन वर्दे, सुभाष काले और नरेंद्र हीरावत इस फिल्म का निर्माण करेंगे। अक्षय कुमार और संजय पूरन सिंह पहले गोरखा नाम के एक प्रोजेक्ट पर साथ काम करने वाले थे, जिसे आनंद एक राय प्रोड्यूस करने वाले थे। हालांकि यह फिल्म बन नहीं पाई। पहले चर्चा थी कि फिल्म तिरंगा इसी नाम से वर्ष 1993 में प्रदर्शित राजकुमार और नाना पाटेकर की फिल्म तिरंगा की रीमेक है। हालांकि बाद में मेकर्स ने बताया कि यह एक अलग फिल्म है। (हिफी)