फिल्मी

महाभारत की द्रौपदी रूपा गांगुली को मिली बेल

पॉपुलर शो महाभारत में द्रौपदी का रोल निभाने वाली रूपा गांगुली एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। पूर्व बीजेपी सांसद को कोलकाता पुलिस ने पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के दौरान गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत दे दी गई। रूपा को दो अक्टूबर की रात को बांसड्रोनी पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन को लीड करने के बाद अरेस्ट किया गया था और अब उन्हें बेल मिल गई है।रूपा गांगुली को पुलिस की ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दरअसल, खुदाई करने वाली मशीन के चलते 15 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किए थे। लाल बाजार पुलिस ने बताया कि रूपा गांगुली को गिरफ्तार करने के बाद सबसे पहले लॉक अप ले जाया गया और फिर वहां से कोर्ट, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।कोलकाता पुलिस कमिश्नर ने बताया, ‘बांसड्रोनी में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई, जिससे कानून व्यवस्था खराब हो गई। हमने इस मामले में कई केस दर्ज किए हैं और पांच लोगों को अरेस्ट भी किया। रूपा गांगुली भी पुलिस स्टेशन पहुंचीं और कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों को बिना किसी कंडीशन के रिहा भी कर दिया गया।’उन्होंने आगे कहा कि हमने उनसे कहा कि यदि किसी को कोई दिक्कत है तो कोर्ट जा सकता है, लेकिन समझाने के बाद भी उन्होंने धरना दिया और वहीं बैठ गईं। इससे पुलिस को काम करने में दिक्कत आ रही थी और उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।’ (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button