फिल्मी

अक्षय व प्रियंका की ऐतराज का बन रहा है सीक्वेल

सुभाष घई बॉलीवुड के उन फिल्ममेकर्स में शुमार हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा के लिए एक से बढ़कर एक फिल्में बनाी हैं। कर्ज, राम लखन, हीरो, सौदागर, परदेस, खलनायक, ताल जैसी कई फिल्मों के साथ उन्होंने कई सितारों को हिट बनाया है। साल 2004 में उन्होंने एक फिल्म बनाई थी, जिसकी कहानी तीन सितारों के इर्द-गिर्द थी। फिल्म को लोगों ने काफी प्यार दिया था। 8 करोड़ की लगत से बनी इस फिल्म का नाम है ‘ऐतराज’, जिसके सीक्वल का ऐलान खुद सुभाष घई ने बेहद खास अंदाज में किया है।
अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘ऐतराज’ साल 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म रोमांटिक थ्रिलर थी, जिसमें लोगों को कोर्टरूम ड्रामा भी देखा था। हालांकि, फिल्म को हॉलीवुड की फिल्म ‘डिस्क्लोजर’ का कॉपी बताया गया।
‘ऐतराज’ की सीक्वल ‘ऐतराज 2’ जल्द ही सिनेमा स्क्रीन पर दस्तक देगी। उन्होंने 2004 की सुपरहिट फिल्म ‘ऐतराज’ की झलक दिखाई। प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा ‘बोल्ड और खूबसूरत
प्रियंका चोपड़ा ने हिम्मत दिखाई और कर दिखाया। यही वजह है कि सिने प्रेमी आज 20 साल बाद भी ‘ऐतराज’ में निभाए उनके किरदार को नहीं भूल पाए हैं। मेरे मुक्ता आर्ट्स ने ‘ऐतराज’ का निर्माण किया था। पहले प्रियंका इस भूमिका को निभाने में हिचकिचाई थीं, लेकिन फिर अति महत्वाकांक्षी महिला के किरदार को पूरे आत्मविश्वास के साथ बखूबी निभाया।’ यह
एक ऐसे व्यक्ति (अक्षय कुमार) की कहानी थी जिस पर उसकी बॉस (प्रियंका चोपड़ा) के यौन उत्पीड़न का आरोप था। जो कभी उसकी एक्स रही
होती है। फिल्म में अक्षय का पत्नी की किरदार करीना कपूर निभाती हैं, जो इस केस को अपने पति की तरफ से लड़ती हैं और फैसला उन्हीं के हक में आता है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button