ऐश्वर्या ने क्या सरनेम बच्चन हटा दिया!

ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में दुबई में ग्लोबल वूमन फोरम इवेंट में शामिल हुईंए जहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बात की। इवेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर ऐश्वर्या द्वारा पैनलिस्टों की सराहना करते हुए एक वीडियो शेयर किया गयाए जिसमें उन्होंने कई क्षेत्रों में महिलाओं की काम और प्रयासों की सराहना की। जब ऐश्वर्या स्टेज पर आईंए तो बैकग्राउंड में एक बड़ी स्क्रीन पर उनका नाम और प्रोफेशन श्ऐश्वर्या राय इंटरनेशनल स्टारश् दिखाया गया। तलाक की अफवाहों के बीच सरनेम से बच्चन हटाने पर लोग हैरान हैं।
ऐश्वर्या राय के इंट्रोडक्शन से ष्बच्चनष् सरनेम को हटाने के कारण सोशल मीडिया पर एक बार फिर से तलाक की अटकलें लगने लगीं। अब लोगों कहना है कि ऐश्वर्या संभावित तौर पर अपना वैवाहिक नाम छोड़ सकती हैं। हालांकिए ऐश्वर्या के इंस्टाग्राम अकाउंट से देखा तो इसमें कुछ भी सच्चाई नजर नहीं आई। ऐश्वर्या राय के वेरिफाईड अकाउंट पर अभी भी उनका नाम ष्ऐश्वर्या राय बच्चनष् ही लिखा है। इतना ही नहींए उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन का शॉर्ट नेम एआरबी भी रखा हुआ है। दुबई इवेंट के वीडियो में स्पेस या प्रोफेशनल रिप्रेजेंटेशन के लिए उनके पहले नाम का इस्तेमाल किया गया है। ऐश्वर्या ने आधिकारिक तौर पर अपने वैवाहिक उपनाम को छोड़ने का कोई संकेत नहीं है। दुबई इवेंट में शामिल होने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वह ऑल ब्लैक आउटफिट में थीं। उन्होंने फैंस का अभिवादन किया और मुस्कुराते हुए फोटो और वीडियो के लिए पोज दिए। बता देंए ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की अटकलें इस साल जुलाई से लगाई जा रही हैं। दोनों को एक इवेंट में अलग.अलग देखा गया था। ऐश्वर्या बेटी आराध्या बच्चन के साथ अकेली आई थीं जबकि अभिषेक मां.पिता और बहन के साथ पहुंचे थे। ;हिफीद्ध