फिल्मी

नरगिस ने जन्मदिन पर काटा था जूते की शक्ल का केक

नरगिस और राज कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की बेहतरीन जोड़ियों में से एक हैं। दोनों की केमिस्ट्री इतनी शानदार थी कि जैसे ही लोगों को पता चलता था कि किसी फिल्म में दोनों साथ में नजर आने वाले हैं तो उसे लेकर बज क्रिएट हो जाता था। श्री 420 से लेकर चोरी-चोरी तक दोनों ने कई फिल्मों में काम किया है। एक बार फिल्म के सेट पर नरगिस का बर्थडे सेलिब्रेट हुआ था। वहां की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।इस फोटो में राज कपूर अपना सिर पकड़े नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ नरगिस जूते की शेप का बना केक काट रही हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में नरगिस स्माइल कर रही हैं और राज कपूर का रिएक्शन सभी का अटेंशन खींच रहा है। एक यूजर ने लिखा- मैं भी सरप्राइज्ड हूं। उस समय जूते की शेप का केक। वहीं दूसरे ने लिखा क्या ये मेरा जूता है जापानी से नहीं लिया गया है?
राज कपूर और नरगिस ने पहली बार फिल्म आग में साथ में काम किया था। उनकी पहली फिल्म ही सुपरहिट साबित हुई थी। उसके बाद अंदाज, आवारा, बरसात जैसी 16 फिल्मों में काम किया था। उसके बाद से दोनों साथ में किसी फिल्म में नजर नहीं आए थे। राज कपूर और नरगिस ने साथ में आखिरी फिल्म चोरी-चोरी की थी। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। राज कपूर और नरगिस ने ब्रेकअप के बाद किसी भी फिल्म में काम नहीं किया। राज कपूर को 9 सालों तक डेट करने के बाद नरगिस ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था क्योंकि वो एक्टर के साथ सैटल होना चाहती थीं मगर राज कपूर शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थी। नरगिस का असली नाम फातिमा राशिद था, जो उन्होंने फिल्मों के लिए बाद में बदलकर नरगिस कर लिया। अभिनेत्री का जन्म एक पंजाबी मुस्लिम परिवार में 1 जून 1929 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम अब्दुल राशिद था, जबकि हिंदू से मुस्लिम बनने से पहले उनका नाम मोहनचंद उत्तमचंद त्यागी था, जो एक अमीर पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते थे।
नरगिस की मां का नाम जद्दनबाई हुसैन था, वो बनारस की रहने वाली थीं। उनका जन्म भी एक ऐसे मुस्लिम परिवार में हुआ था, जो पहले हिंदू था। जद्दनबाई हिंदुस्तानी क्लासिकल संगीत की गायिका थीं। नरगिस का परिवार पंजाब से इलाहाबाद चला गया। इसके बाद वे कोलकाता शहर में बस गए। नरगिस का एक सौतेला भाई अनवर हुसैन भी उनकी तरह एक अभिनेता थे। नरगिस सबसे पहले 1935 में आई फिल्म तलाश-ए-हक में नजर आई थीं, जब वो महज 6 साल की थीं, लेकिन उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत 1942 की फिल्म तमन्ना के साथ हुई। बतौर लीड एक्ट्रेस नरगिस की पहली फिल्म महबूब खान की तकदीर (1943) थी। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button