फिल्मी

चांद का टुकड़ा में सरोज खान से भिड़ गयीं श्रीदेवी

सरोज खान थोड़ी गुस्सैल मिजाज की थीं। ये उनके साथ काम करने वाले हर शख्स ने कबूल किया। परफेक्शन के साथ स्टार्स को अपनी इशारों पर नचाने वाली सरोज खान की बॉलीवुड की चांदनी यानी श्रीदेवी के साथ झगड़ा हुआ था। बात 90 के दशक की है। झगड़ा पर्दे के पीछे से अखबारों और मैग्जीन की सुर्खियों में छा गया। दोनों की इस कैट फाइट की इतनी चर्चाएं हुईं कि बाद में एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर पूरे वाकये पर रिएक्ट किया। इस झगड़े की वजह एक ने माधुरी दीक्षित को बताया तो एक ने यहां तक कह डाला कि मैं तो खामखाह की विलेन बन गई। वैजयंतीमाला, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय से लेकर करीना कपूर तक को अपने इशारों पर सरोज खान ने नचाया है। सलमान खान के साथ उनके झगड़े को कौन नहीं जानता लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्रीदेवी के साथ भी उनका झगड़ा हुआ था। किस्सा 1994 में आई फिल्म चांद का टुकड़ा से जुड़ा है। इस फिल्म के गाने सरोज खान ने कोरियोग्राफ किए थे। चर्चाएं थीं कि श्रीदेवी इस फिल्म के एक गाने में सरोज खान की कोरियोग्राफी से खुश नहीं थीं। सरोज खान को अपनी वैनिटी वैन में बुलाया और इस पर नाराजगी जाहिर की थी। श्रीदेवी ने अपने गाने की कोरियोग्राफी की तुलना माधुरी दीक्षित पर फिल्माए धक धक से तुलना की। कहा गया कि श्रीदेवी ने सरोज खान को बुलाकर कहा था कि उन्होंने उनके गाने की कोरियोग्राफी पर इतनी मेहनत नहीं की, जितनी माधुरी के धक धक पर की थी। बस यहीं से मुद्दा इतना गरमाया कि बातें थमी नहीं बल्कि बढ़ने लगीं। दोनों के बीच इतनी गरमा-गर्मी हो गई थी कि सरोज खान ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया था और कह दिया था। चूंकि उन्हें अब मुझ पर भरोसा नहीं है, इसलिए मैं उनके साथ पूरे एक साल तक काम नहीं करूंगी। श्रीदेवी ने इस बारे में साल 1993 में एक इंटरव्यू में पूरी कहानी बताई थी। श्रीदेवी ने कहा था, मुझे उनसे कोई दिक्कत नहीं थी। फिल्म के प्रोड्यूसर सावन जी के साथ उनकी समस्या थी क्योंकि वो सेट पर रेगुलर नहीं आती थीं। श्रीदेवी ने कहा था, सावन जी मेरे पास आए और कहा कि मैं अब उनके साथ काम नहीं कर सकता। तो मैंने उनसे कहा कि वह सरोज को एक मौका दे लेकिन उनके बीच बात नहीं बनी और मैं विलेन बन गई। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button