कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का निधन

एक्ट्रेस और रियलिटी शो स्टार ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 42 साल की उम्र में उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनकी अचानक मौत ने टेलीविजन इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है और उनके फैंस को गहरा सदमा पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि 26 जून रात, 27 और 28 जून के बीच अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ। उन्हें उनके पति और एक्टर पराग त्यागी मुंबई के बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गये। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का सटीक कारण अभी ऑफिशियल रूप से नहीं बताया गया है, लेकिन कार्डियक अरेस्ट को प्राथमिक कारण माना जा रहा है।
शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी को अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया, जो टूटे हुए दिख रहे थे। फोटोग्राफर्स ने पराग त्यागी को कैमरे में कैद करने की कोशिश की तो उन्होंने अपने चेहरे को अपने हाथ से ढक लिया। वीडियो में वो पत्नी की मौत के बाद टूटे नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस आरती सिंह शेफाली जरीवाला के निधन की सूचना के बाद कूपर अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान उनके पति भी उनके साथ नजर आए। दोनों का खास बॉन्ड बिग बॉस में नजर आया था। वहीं, दूसरी तरफ एक बार फिर से मुंबई पुलिस एक्ट्रेस के घर पर पहुंची थी वीडियो सामने आ रहा है। उनके पति पराग त्यागी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कूपर अस्पताल जाते दिखाई दे रहे हैं। चेहरे पर पत्नी के न होने का दुख और परेशानी झलक रही है। मीडिया ने कुछ उनसे सवाल किए तो उन्होंने हाथ जोड़ लिए। शेफाली को बहन मानने वाले हिंदुस्तानी भाऊ नम आंखों के साथ कूपर हॉस्पिटल पहुंचे। शेफाली के निधन का दुख उनके चेहरे पर दिखाई दे रहा था। दोनों का ये प्यारा रिश्ता बिग बॉस में बना था। शेफाली , हिंदुस्तानी भाऊ को राखी बांधती थीं। हिमांशी खुराना ने शेफाली जरीवाला की मौत पर दुख जाहिर करते हुए इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट की है। उन्होंने दिवंगत एक्ट्रेस संग अपनी एक थ्रोबैक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, ‘बिग बॉस वह जगह शापित है मुझे लगता है‘। साथ ही उन्होंने दिल टूटने वाली इमोजी भी बनाई। थ्रोबैक तस्वीर में हिमांशी और शेफाली खुशी-खुशी सेल्फी के लिए एक साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उनके पति और एक्टर पराग त्यागी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए थे लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (हिफी)