परवाना समेत 7 फिल्में आजादी के दिन हुई थीं रिलीज

आज हम आपको 1947 की उन 7 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रिलीज होते ही सिनेमाघरों में हिट हो गईं और इन फिल्मों ने उस साल की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई।
परवाना फिल्म का निर्माण आरबी हल्दिया और प्रताप ए राणा ने किया था और निर्देशन जेके नंदा का था। इसके गीत खुर्शीद अनवर ने रचे थे, जो बेहद लोकप्रिय हुए थे। गीत डीएन मधोक और नक्शब ने लिखे थे। इस फिल्म में केएल सहगल, सुरैया, नजमा, केएन सिंह, बेबी खुर्शीद और अजूरी ने अभिनय किया था। यह के.एल. सहगल की आखिरी फिल्म थी और जनवरी 1947 में उनके निधन के एक महीने बाद, फरवरी 1947 में रिलीज हुई थी। विकिपीडिया के आंकड़ों के अनुसार, यह साल 1947 की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। एलान एक मुस्लिम सामाजिक मेलोड्रामा फिल्म थी। यह 1947 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी। यह फिल्म शिक्षा की जरूरत पर जोर देती है और मुस्लिम सामाजिक शैली की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक मानी जाती है। शहनाई पीएल संतोषी द्वारा निर्देशित फिल्म थी, जो 15 अगस्त 1947 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह उस साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी, जिसमें किशोर कुमार, इंदुमती, राधाकृष्णन, वीएच देसाई और रेहाना ने अभिनय किया था। बाद में, संतोषी ने मधुबाला और भारत भूषण अभिनीत क्लासिक बरसात की रात (1960) बनाई थी। मिर्जा साहिबान एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जो के। अमरनाथ द्वारा निर्देशित थी, जिसमें नूर जहां और त्रिलोक कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। यह मिर्जा साहिबान की लोककथा पर आधारित थी और यह फिल्म 1947 की चैथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। दर्द एक ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन अब्दुल रशीद कारदार ने किया था। फिल्म का निर्माण कारदार प्रोडक्शंस द्वारा किया गया था। सुरैया ने सेकेंड लीड भूमिका निभाई थी, जिसमें मुनव्वर सुल्ताना लीड एक्ट्रेस थीं। यह फिल्म सुरैया की पहली बड़ी हिट थी, फिल्म की सफलता के बाद वह एक मशहूर सिंगर स्टार बन गई थीं। यह फिल्म 1947 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।
दो भाई मुंशी दिल द्वारा निर्देशित फिल्म साल 1947 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इस फिल्म में उल्हास, कामिनी कौशल, दीपक मुखर्जी, तिवारी, राजन हक्सर और पारो देवी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। इसी प्रकार जुगनू एक म्यूजिकल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसका निर्देशन और निर्माण शौकत हुसैन रिजवी ने किया था। फिल्म में दिलीप कुमार और नूर जहां मुख्य भूमिकाओं में थे और गुलाम मोहम्मद, जिल्लो, लतिका और शशिकला सहायक भूमिकाओं में थे। (हिफी)