फिल्मी

सोहा अली का घर की सफाई का अनोखा तरीका

सोहा अली खान ने दीपावली से पहले घर की साफ-सफाई का नया तरीका निकाला है, जिससे आप फिट भी रहेंगे। उनका ये अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जो खास वजह से चर्चा का विषय बन चुका है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह जिम में वर्कआउट करते हुए सफाई भी करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सोहा अली जिम के शीशे पर दो कपड़े लेकर अपने हाथों की एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। वह कपड़े से शीशे को ऊपर से नीचे पोंछते हुए अपर बॉडी एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताया कि इस तरह उन्होंने दो काम निपटाए, पहला जिम की सफाई और दूसरा खुद की एक्सरसाइज पूरी की। ये सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता है। वह इसके अलावा दूसरी एक्सरसाइज में भी सफाई के साथ वर्कआउट करते नजर आईं। अपने पैरों के नीचे कपड़ा रखकर जिम के फर्श को साफ करती दिखीं। एक्ट्रेस के दिवाली क्लीनिंग हैक्स आम जनता से लेकर जाने-माने स्टार्स को भी बहुत पसंद आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए सोहा अली ने कैप्शन में लिखा, दिवाली से पहले थोड़ी सी सफाई जिम में… शीशा पोंछा, फर्श साफ किया और साथ में कैलोरी भी बर्न की, जब एक्सरसाइज में इतना मूवमेंट हो तो वैक्यूम क्लीनर की जरूरत ही क्या है?
सोहा ने साल 2004 में शाहिद कपूर के साथ फिल्म दिल मांगे मोर से डेब्यू किया। हालांकि, उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद वह रंग दे बसंती, आहिस्ता आहिस्ता, खोया खोया चांद, मुंबई मेरी जान, दिल कबड्डी, साहेब, बीवी और गैंगस्टर और घायल वन्स अगेन जैसी कई मूवीज में नजर आईं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button