जावेद के अनुरोध पर भड़क रहे गायक लकी

गायक लकी अली ने अनुभवी गीतकार-कवि जावेद अख्तर की एक कार्यक्रम में की गई हिंदू-मुस्लिम संबंधी टिप्पणी की जमकर आलोचना की है। जावेद अख्तर की टिप्पणी वीयरल होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनको खूब खरीखोटी सुनाई। उन्होंने एक्स पर अपना रिएक्शन साझा किया और लोगों से कहा कि वो जावेद अख्तर जैसे न बने। अब आखिर लकी ने ऐसा क्यों कहा और जावेद अख्तर ने क्या टिप्पणी की। जावेद ने हिंदुओं से मुस्लमानों जैसा न बनने का अनुरोध किया था। जावेद अख्तर की इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया यूजर्स दो खेमों में बंट गए। कुछ ने उनकी स्पष्टवादिता की सराहना की, जबकि लकी अली सहित अन्य ने उनके बयान की कड़ी निंदा की। जावेद अख्तर एक कार्यक्रम में फिल्म शोले के एक प्रतिष्ठित दृश्य का हवाला दे रहे थे, जहां धर्मेंद्र भगवान शिव की मूर्ति के पीछे छिपकर बोलते हैं और हेमा मालिनी को लगता है कि शिव जी उनसे बात कर रहे हैं। इस संदर्भ में उन्होंने कहा, क्या आज ऐसा दृश्य संभव है? नहीं, मैं (आज ऐसा) कोई दृश्य नहीं लिखूंगा। क्या 1975 में (जब शोले रिलीज हुई थी) हिंदू नहीं थे? क्या कोई धार्मिक लोग नहीं थे? उन्होंने कहा, दरअसल, मैं ऑन रिकॉर्ड हूं, मैं यह बात यहां नहीं कह रहा। राजू हिरानी और मैं पुणे में एक बड़े दर्शक वर्ग के सामने थे और मैंने कहा, मुसलमानों जैसे मत बनो। उन्हें अपने जैसा बनाओ। तुम मुसलमानों जैसे बन रहे हो। (हिफी)



