सायमी खेर ने ‘रोमन हॉलिडे’ को बनाया एक यादगार मैराथन अनुभव

बॉलीवुड अभिनेती सायमी खेर ने अपने ‘रोमन हॉलिडे’ को यादगार मैराथन अनुभव बनाया और रोम 2025 मैराथन में हिस्सा लिया। अभिनेत्री और फिटनेस लवर सायमी खेर ने इस बार अपनी छुट्टियों को दो खुशियों के साथ जोड़ा, परिवार के साथ वक्त बिताना और दौडना। अपनी फिटनेस और एंड्योरेंस स्पोट्र्स के प्रति जुनून के लिए जानी जाने वाली सायमी इस बार अपने माता-पिता और बहन के साथ छुट्टियां मनाने रोम पहुंचीं। रोम की खूबसूरत गलियों, इतिहास और खाने का मजा लेते हुए उन्होंने हाफ रोम मैराथन में हिस्सा लेने का मौका भी नहीं छोड़ा। सायमी पहले भी आयरनमैन ट्रायथलॉन और कई लंबी दूरी की दौड़ों में भाग ले चुकी हैं। वह हमेशा कहती हैं कि फिटनेस उनके लिए सिर्फ एक रूटीन नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है। यात्रा के दौरान भी वह किसी न किसी रूप में एक्टिव रहना पसंद करती हैं, और इस बार उनकी यह कोशिश उनके परिवार के साथ एक खूबसूरत याद में बदल गई।
सायमी ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि किसी भी शहर को देखने का सबसे अच्छा तरीका है उसके बीचोंबीच पैदल दौडना दृ उसकी गलियों से होकर, उसकी ऊर्जा को महसूस करते हुए। जब भी मैं किसी नए शहर में जाती हूं, कोशिश करती हूं वहां एक हाफ मैराथन दौड़ लूं। यह मेरा पसंदीदा तरीका है किसी जगह को जानने का।रोम की दौड़ अब तक की सबसे खूबसूरत रन रही और 21 किलोमीटर की दौड़ के बाद वो पिज्जा और जेलाटो का हर बाइट वाकई डिजर्व करती थी। सायमी के लिए यह रोम ट्रिप सिर्फ सैर-सपाटे तक सीमित नहीं रही दृ यह उनके रनिंग के जुनून और परिवार के साथ बिताए अनमोल पलों का संगम थी। परिवार और फिटनेस, दोनों के बीच संतुलन बनाए रखते हुए, वह लगातार अपने चाहने वालों को एक एक्टिव, खुशहाल और प्रेरणादायक जीवन जीने की प्रेरणा देती रहती हैं दृ चाहे वे दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हों। (हिफी)



