फिल्मी

कैटरीना व विक्की के घर आया कुल दीपक

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ के घर किलकारी गूंजी है। 42 की उम्र में एक्ट्रेस ने 7 नवंबर दिन शुक्रवार को बेबी बॉय को जन्म दिया है। दोनों स्टार्स ने एक साथ यह खुशखबरी शेयर की है कि हमारी खुशियों की सौगात आ गई है। अपार कृतज्ञता के साथ, हम बेबी ब्वाय का स्वागत करते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, विक्की-कटरीना के बच्चे का जन्म 7 नवंबर को हुआ है तो बच्चे पर छाया ग्रह केतु का प्रभाव रहने वाला है क्योंकि 7 नंबर के स्वामी केतु हैं। वहीं भाग्यांक 9 निकलकर आ रहा है और 9 नंबर के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह हैं। इस तरह विक्की-कटरीना के बच्चे पर केतु और मंगल का प्रभाव रहने वाला है। आइए जानते हैं 7 तारीख को जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य कैसा होता है और किन मामलों में फायदा होता है। सबसे पहले बात करते हैं विक्की-कटरीना के बच्चे के मूलांक 7 के बारे में। दोनों का बच्चा 7 तारीख को हुआ है तो बच्चे का मूलांक 7 होगा। किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्म लेने वाले बच्चे का मूलांक 7 होता है। केतु की वजह से इस मूलांक के बच्चे काफी आध्यात्मिक होते हैं और धार्मिक विषयों में हर चीज जानने की काफी इच्छा होती है। केतु की वजह से इन लोगों में दूसरो को पहचानने की अच्छी खासियत होती है। हिंदू धर्म में 7 अंक को शुभ माना गया है क्योंकि धर्म में सप्त ऋषि, सप्त पुरी, सात पर्वत, सात लोक, सात फेरे, 7 बार परिक्रमा की परिकल्पना की गई है। इन लोगों में कला के प्रति बहुत लगाव होता है और ये जो भी कुछ करते हैं, वे उसमें अपना दिल और आत्मा दोनों लगाते हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button