फिल्मी

तलाक की अफवाह को अभिषेक ने किया खारिज

साल 2024 में खबर आग की तरह फैली कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच अब कुछ सहीं नहीं और नौबत तलाक तक की आ पहुंची हैं लेकिन परिवार ने चुप्पी बनाए रखी। इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में ऐश्वर्या सिंदूर लगाकर पहुंची और उन्होंने बिना कुछ कहें ये साबित किया कि सब कुछ ठीक है। अब अभिषेक बच्चन ने तलाक की लगातार चल रही अफवाहों को खारिज किया है और साफ साफ कह दिया कि मनगढ़ंत बकवास अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अभिषेक बच्चन ने अपने और ऐश्वर्या राय बच्चन की तलाक की लगातार चल रही अफवाहों को सख्ती से खारिज किया है। हालिया इंटरव्यू में अभिषेक ने मीडिया और सोशल मीडिया पर फैलने वाली इन ‘दुर्भावनापूर्ण’ खबरों की कड़ी आलोचना की। जूनियर बी से जब तलाक की अफवाहों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं इन स्टोरीज के बारे में ज्यादा नहीं जानता और न ही इन्हें एड्रेस करने की जरूरत महसूस करता हूं। सेलेब्रिटी हो तो
लोग हर चीज पर अनुमान करेंगे। जो कुछ भी लिखा जा रहा है, वो पूरी तरह झूठा और बिना किसी फैक्ट के है। यह दुर्भावनापूर्ण और गलत है’। उन्होंने जोड़ा कि शादी से पहले भी अफवाहें थीं कि कब शादी होगी, अब शादी हो गई तो कब तलाक होगा। ये सब रबिश है। अभिषेक ने आगे कहा, ‘मैं
उसकी सच्चाई जानता हूं और वो मेरी जानती है। हम हमेशा एक खुशहाल और हेल्दी फैमिली में लौटते हैं, यही मायने रखता है।’ उन्होंने मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि वे अकसर गलत हो जाते हैं। अभिषेक ने साफ
शब्दों में कहा, ‘आप किसी इंसान के बारे में लिख रहे हैं। किसी का
बेटा, पिता, पत्नी। अगर मेरे परिवार के बारे में लिखोगे तो मुझे जवाब देना पड़ेगा। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button