फिल्मी

मेरा नाम जोकर के बाद टूट चुके थे राजकपूर

हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर राज कपूर ने करियर में कई दफा उतार चढ़ाव देखा। कमर्शियल हिट फिल्में देने वाले राज कपूर ने बॉबी से पहले भयंकर समय देखा था। ऐसा वक्त जहां न तो फिल्म बनाने के लिए पैसा बचा था न ही कोई फिल्म ऑफर कर रहा था। वह उस वक्त सबसे मुश्किल वक्त से जूझ रहे थे। उस वक्त राज कपूर का क्या हाल था। वह किस धर्म में विश्वास रखते थे और कैसे सब उन्होंने हैंडल किया। इसे लेकर कपूर खानदान के करीबी रहीं राइटर बीना रमानी ने बताया है। वह कहती हैं 1970 में मेरा नाम जोकर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म के बाद उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। जहां एक तरफ प्रोफेशनली वह परेशान चल रहे थे तो दूसरी ओर उनके पिता व फिल्ममेकर पृथ्वीराज कपूर कैंसर से जूझ रहे थे। उनका अमेरिका में इलाज चल रहा था। पिता को संभालने के लिए राज कपूर भी अमेरिका गए थे। बीना रमानी ने बताया कि उस मुश्किल वक्त में राज कपूर उनके घर सैन फ्रांसिस्को में ही रहे थे। बीना के पति एंडी रमानी उस वक्त न्यूयॉर्क में नौकरी करते थे। दोनों के दो बच्चे भी थे। वहीं राज कपूर भी उनके साथ रह रहे थे और पिता का इलाज करवा रहे थे। राज कपूर ने उस वक्त गाड़ी से सफर नहीं किया बल्कि बस का सहारा लिया करते थे। वह किसी पर बोझ नहीं बनना चाहते थे। मेरा नाम जोकर के फ्लॉप होने के बाद वह तंगी का सामना कर रहे थे। बीना रमानी ने ये भी बताया कि राज कपूर सभी धर्मों का सम्मान करते थे। उन्होंने कहा, राज कपूर कहने को हिंदू थे लेकिन इस्लाम में भी उनका विश्वास था। उनके पर्स में साईं बाबा, भगवान गणेश और यीशू की तस्वीर हुआ करती थी। मगर मुश्किल वक्त में वह खासा परेशान हो चुके थे। रमानी ने बताया, अक्सर रात में वह दुखी होकर चिल्लाते थे। जब भी उनके पिता को लेकर डॉक्टर कोई बुरी खबर सुनाते तो वह बिल्कुल टूट जाते थे। बीना ने बताया कि राज कपूर का मानना था कि अगर आप अपने ईश्वर से बात नहीं करेंगे तो वह सुनेंगे कैसे। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button