फिल्मी

धुरंधर की फैन हुई प्रीति जिंटा

साल के आखिरी महीनों में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों हर तरफ छाई हुई है। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बना ली है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी ‘धुरंधर’ की फैन हो गई हैं। फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसे मास्टरपीस बताया और कहा कि वह इस फिल्म को एक से ज्यादा बार देख सकती हैं।
प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना रिएक्शन शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने बहुत दिनों बाद अकेले थिएटर में कोई फिल्म देखी और अनुभव बेहद खास रहा। दोपहर का शो हाउसफुल था और फिल्म ने उन्हें शुरू से अंत तक बांधे रखा। उन्होंने फिल्म को रॉ, रियल और दिल से बनी हुई बताया। प्रीति ने फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की जमकर तारीफ की। साथ ही डायरेक्टर आदित्य धर के काम को खास बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म का म्यूजिक दिल को छूने वाला है और कई जगह रोंगटे खड़े कर देता है। आदित्य धर का डायरेक्शन उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आया, जिसमें मेहनत और ईमानदारी साफ नजर आती है। अपनी बात आगे रखते हुए अभिनेत्री ने लिखा कि ‘धुरंधर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि हर उस अनजान आदमी, औरत और देशभक्त के लिए एक लव लेटर है, जिसने देश की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाली। साढ़े तीन घंटे की फिल्म कब खत्म हो गई, इसका एहसास ही नहीं हुआ और वह इसे दोबारा देखने के लिए तैयार हैं।
गौरतलब है कि फिल्म ‘धुरंधर’ आदित्य धर के लिए भी बेहद खास है। इस फिल्म को पर्दे तक पहुंचाने में उन्हें करीब तीन साल लगे। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button