फिल्मी

दीपिका पादुकोण इंटीरियर डिजाइनर हो सकती थीं

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने खुद से जुड़ा एक ऐसा राज खोला है, जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह गए। दरअसल उन्होंने बताया है कि अगर वो एक्ट्रेस नहीं होती तो क्या होतीं? दीपिका पादुकोण ने ये खुलासा अपने पति रणवीर सिंह के सामने किया है। इस स्टार कपल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में हिस्सा लिया था। इस दौरान दीपिका ने खुलकर मां बनने के एहसास और उसके बाद अपनी लाइफ में आए बदलावों पर बात की। अपनी निजी जिंदगी के अलावा उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान एक्ट्रेस ने इस सवाल का भी जवाब दिया कि एक्टिंग फील्ड से उनका ताल्लुक नहीं होता तो वो किस फील्ड में काम कर रही होती? इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण से सवाल किया गया था, ”अगर वो एक एक्ट्रेस नहीं होतीं तो उनका प्रोफेशन क्या होता?” इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री ने कहा, ”मैं इंटीरियर डिजाइनर होती लेकिन मेरे पति कहते हैं वकील।” दिलचस्प बात ये है कि दीपिका ने अपने 20 साल के करियर में अब तक किसी भी फिल्म में वकील का किरदार नहीं निभाया है। ग्लैमर वर्ल्ड में दीपिका पादुकोण की एंट्री मॉडलिंग के जरिए हुई थी। डेनमार्क के जन्मीं दीपिका की परवरिश बेंगलुरु में हुई है। यहां उन्होंने 12वीं क्लास तक की पढ़ाई की थी। इसके बाद ग्रेजुशन के लिए एडमिशन लिया था। लेकिन, मॉडलिंग के लिए बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। साल 2006 में दीपिका का एक्टिंग डेब्यू कन्नड़ फिल्म ‘ऐश्वर्या’ से हुआ था। इसके बाद साल 2007 में बॉलीवुड में शुरुआत सुपरहिट फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से की थी। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button