फिल्मी

अक्षय की हेराफेरी-3 मुश्किलों में घिरी

अक्षय कुमार के खाते में इस वक्त कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। पर जिस कल्ट फिल्म का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है, वो- ‘हेरा-फेरी 3’ है जिसे बनाने की जबसे चर्चा तेज हुई है, तबसे ही फिल्म मुश्किलों में फंसी हुई है। बेशक इस बार प्रियदर्शन फिर फिल्म से जुड़ गए हैं, पर परेश रावल वाली कॉन्ट्रोवर्सी के बाद भी काम अटका ही है। कुछ वक्त पहले ही परेश रावल ने अचानक फिल्म छोड़ दी, जिस फैसले से प्रियदर्शन और अक्षय कुमार भी काफी नाराज हो गए थे। एक्टर पर लीगल एक्शन भी लिया गया था, लेकिन फिर उनकी वापसी हो गई। अब फिल्म का शूट शुरू किया जाना है, लेकिन मामला फिर फंस गया है। फिल्म के पार्ट 3 को लेकर साउथ के एक प्रोड्यूसर मद्रास हाई कोर्ट पहुंच गए हैं जिन्होंने दावा किया है कि फिल्म का कॉपीराइट फिरोज नाडियाडवाला के पास नहीं, बल्कि उनके पास है। दरअसल पूरा मामला शुरू तब हुआ, जब मद्रास हाई कोर्ट ने प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला से ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर बड़ा सवाल किया। उनसे पूछा गया कि फिल्म बन भी रही है या नहीं क्योंकि प्रोडक्शन हाउस ‘सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल’ ने हेरा फेरी फ्रेंचाइजी का कॉपीराइट उनके पास होने का दावा किया है। बार एंड बेंच की पिछली रिपोर्ट के मुताबिक, सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड ने एक याचिका दायर की है। दरअसल कल्ट कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ साल 1989 की मलयालम फिल्म ‘रामजी राव स्पीकिंग’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है जिसके डायरेक्टर सिद्दीकी-लाल थे और हिंदी में प्रियदर्शन ने बनाया। यह उनकी ऐसी फिल्म थी, जिसके ‘फ्रेम-टू-फ्रेम’ को कॉपी किया था। इसी को लेकर पूरा मामला शुरू हुआ है। हाल ही में पता लगा कि फिरोज नाडियाडवाला को मलयालम ओरिजिनल ‘रामजी राव स्पीकिंग’ का सिर्फ एक हिंदी रीमेक बनाने का राइट मिला था जो साल 2000 में रिलीज हो चुकी है लेकिन नाडियाडवाला ने इसका सीक्वल ‘फिर हेरा फेरी’ बनाया। साथ ही अब तीसरे पार्ट के राइट्स एक्टर अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस को बेच दिए गए हैं। सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल के जीपी विजय कुमार से बात की, तो उन्होंने इस बारे में बताया उनके मुताबिक, 2022 में रामजी राव स्पीकिंग के ओरिजिनल प्रोड्यूसर्स आदित्य फिल्म्स से हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के पूरे राइट्स खरीद लिये थे। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button