इमोशन लाने को मिनीषा ने खाया था थप्पड़

मिनीषा लांबा ने 2005 में यहां से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने अदा का किरदार निभाया था। इसके बाद वह कॉर्पोरेट, रॉकीः द रिबेल, एंथनी कौन है? हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड और दस कहानियां जैसी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन किसी भी फिल्म का दर्शकों पर कुछ खास जादू नहीं चल सका। इसके बाद मिनीषा के हाथ रणबीर कपूर स्टारर बचना ऐ हसीनों लगी, जिसमें उन्होंने माही का किरदार निभाया था और इस फिल्म के जरिए उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस फिल्म के बाद वह इसी साल तीन और फिल्मों में नजर आईं और फिर धीरे-धीरे फिल्मों की गिनती कम होती गई। मिनीषा लांबा को फिल्मी दुनिया में 21 साल हो चुके हैं,लेकिन अब तक उनके खाते में 19 फिल्में ही आई हैं।
मिनीषा लांबा ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फिल्मी जर्नी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनके माता-पिता फिल्मों में उनके काम करने के खिलाफ थे, लेकिन एक एड के चलते उन्हें खुद ही फिल्मों के ऑफर आने लगे। डायरेक्टर सुजित सरकार ने कैडबरी के एड में उन्हें देखने के बाद अपनी फिल्म यहां के लिए उन्हें अप्रोच किया था, लेकिन मिनीषा के माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में खुद सुजित सरकार ने मिनीषा के पेरेंट्स से बात की और उन्हें मनाया। मिनीषा ने इसी दौरान ये भी बताया था कि
सुजित सरकार ने सेट पर सबके सामने उन्हें थप्पड़ भी जड़ दिया था। दरअसल, अभिनेत्री को शूटिंग के दौरान एक इमोशनल सीन करना था
और वह कई कोशिशों के बाद भी रो नहीं पा रही थीं। ऐसे में सुजित सरकार ने एक्ट्रेस में इमोशन भरने के लिए उन्हें चांटा मार दिया। मिनीषा सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि टीवी शोज और रियेलिटी शो में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। (हिफी)



