फिल्मी

अब गायब हैं पर कभी छाए थे गोविंदा

बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा काफी वक्त से बड़े पर्दे से गायब हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से वो लोगों के बीच सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में एक्टर ने मीडिया आउटलेट से बातचीत के दौरान उन पर लगे आरोपों पर बात की है। गोविंदा ने बॉलीवुड में कई सारी कमाल की फिल्में दी हैं, उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। हाल ही में एक्टर ने अपने फिल्मी करियर को लेकर बात की। हालांकि, कई लोगों का कहना है कि अभी के वक्त में उनकी पॉपुलैरिटी काफी कम हो गई है। गोविंदा ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने फिल्मी करियर की बात की है। उन्होंने कहा कि जब तक भगवान ने उस लायक बनाया तब तक किया। लोगों ने कुछ वक्त पहले तक उनको लेकर कहा कि वो अभी भी हीरो का रोल निभाना चाहते हैं। इस बात पर एक्टर ने कहा कि लोग कहते हैं हीरो के अलावा रोल नहीं करना चाहते, तो मैंने किल दिल में क्या किया, विलेन का रोल किया। हैप्पी एंडिंग में भी मैंने कॉमेडियन का रोल निभाया है। इस पर उन्होंने कहा कि इसके बाद सुनीता ने मुझसे कहा कि तुम जिसके साथ काम करते हो उसे खा जाते हो। लोग कहते हैं कि तुम प्लानर हो किसी और को टॉप पर आते हुए देख नहीं सकते हो। इस इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी लव लाइफ पर लगे आरोपों पर भी बात किया है। उन्होंने कहा जो आरोप लगा रहा है, वो मेरा बचपन का प्यार हैं। एक्टर ने आगे कहा कि जवानी का प्यार भी मुझे छोड़ गया और लोगों के सोचने के मुताबिक जो अभी प्यार हो रहा है वो बुढ़ापे का प्यार है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button