फिल्मी

धुरंधर देखकर रवीना टंडन ने यामी को किया फोन

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन गुजरे जमाने के सबसे बड़े सितारों में से एक रही हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती के आज भी सभी दीवाने हैं। रवीना अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और उनके लिए पोस्ट करती हैं। साथ ही वो शोज और पॉडकास्ट पर भी नजर आती हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने धुरंधर देखी है और फिल्म उन्हें बेहद पसंद आई। रवीना ने बताया कि फिल्म देखने के बाद उन्होंने यामी के कॉल किया। एक्ट्रेस ने कहा- मैंने यामी को कॉल कर के कहा आई एम सॉरी, लेकिन मैं आपके पति की बहुत बड़ी फैन हूं। आपको मेरी बात उन तक पहुंचानी होगी। रवीना ने आगे कहा- मैंने यामी से कहा कि आपने बॉलीवुड में जो खो गया था वो वापस ला दिया। लोगों को लगा कि हीरो, हीरो की
तरह लग रहा है। रवीना ने रणवीर के बारे में बात करते हुए कहा कि एक बार रणवीर ने उनसे कहा था कि वो उनके सबसे बड़े फैंस में से एक हैं। वो 10 साल के थे जब पहली बार उन्होंने रवीना को देखा था। रवीना ने रणवीर की एक्टिंग और आदित्य के डायरेक्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि रणवीर कमाल के एक्टर हैं और आदित्य एक जीनियस हैं। रवीना ने पॉडकास्ट पर संजय दत्त, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और गौरव रेगा के काम की भी तारीफ की। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button