फिल्मी

शादी की रस्मों के लिए विजय व रश्मिका पहुंचे उदयपुर

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। अब रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने ऑफिशियली ‘द वेडिंग ऑफ वीरोश’ का जिक्र किया है। दिलचस्प बात ये है कि ये नाम उनके फैंस ने प्यार से उन दोनों के नाम को जोड़कर रखा था। अपनी शादी की रस्मों के लिए विजय और रश्मिका 23 फरवरी को उदयपुर पहुंचे। सोमवार सुबह विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वो शादी के लिए रवाना होते हुए नजर आए। कुछ घंटे के बाद दोनों को उदयपुर एयरपोर्ट पर देखा गया। वहां से दोनों के वीडियो और तस्वीरे भी सामने आई हैं, जिनमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। खासकर रश्मिका के चेहरे की मुस्कान फैंस का ध्यान खींच रही है। उदयपुर को अक्सर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए पसंद किया जाता है। यहां के महल, झीलें और शाही माहौल शादी को खास बना देते हैं। कहा जा रहा है कि शादी के बाद हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा जा सकता है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी एक निजी समारोह में होगी जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के कार्यक्रम उदयपुर में 24 से 26 फरवरी तक चलेंगे। विजय और रश्मिका की
जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों ने साथ में सुपरहिट फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में काम किया था। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी
पसंद आई थी। इसके बाद वो फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ में भी साथ नजर आए। इन फिल्मों के बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि, दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को निजी रखा और सार्वजनिक रूप से ज्यादा कुछ नहीं कहा। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button