फिल्मी

रवीना की बेटी राशा ने भगवान नंदी को बताई मनोकामना

रवीना टंडन 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। 90 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्मों से फैंस का दिल जीतने वाली रवीना अब भी बॉलीवुड में एक्टिव हैं और लगातार काम कर रही हैं। अब एक्टिंग फील्ड में उनकी बेटी राशा थडानी भी उतर चुकी हैं। राशा ने बतौर एक्ट्रेस साल 2025 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आए दिन राशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिलहाल वो अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से चर्चा में आ गई हैं। राशा थडानी अपने धर्म और संस्कृति में गहरी आस्था और विश्वास रखने के चलते भी फैंस के बीच छाईं रहती हैं। आए दिन वो मंदिर में दर्शन के लिए जाती हैं और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। एक बार फिर से वो एक शिव मंदिर में पहुंचीं और तस्वीरें देखने के बाद फैंस उनसे सवाल करने लगे कि उन्होंने भगवान से क्या मांगा है? महादेव की भक्ति में लीन एक्ट्रेस की यूजर्स सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं। राशा ने रविवार, 22 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में राशा नंदी के कान में कुछ कहती हुई नजर आ रही हैंआमतौर पर देखा जाता है कि श्रद्धालु भगवान शिव के मंदिर में नंदी के कान में अपनी मनोकामना कहते हैं। राशा ने भी ऐसा ही किया। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button