दोस्ताना-2 में क्या हीरोइन होंगी सिनी शेट्टी

करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘दोस्ताना 2’ की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। फिल्म की स्टारकास्ट पर लंबे समय से सवाल है। पहले इसमें जाह्नवी कपूर, कार्तिक आर्यन और लक्ष्य लालवानी लीड रोल में नजर आने वाले थे, लेकिन करण जौहर के साथ अनबन के बाद कार्तिक आर्यन को फिल्म से निकाल दिया गया। कुछ समय बाद जाह्नवी कपूर भी फिल्म से बाहर हो गईं, लेकिन लक्ष्य लालवानी फिर भी करण जौहर की अपकमिंग फिल्म का हिस्सा बने हुए थे, लेकिन अब एक बार फिर ‘दोस्ताना 2’ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। हालांकि अभिनेता विक्रांत मैसी पहले ही यह पुष्टि कर चुके हैं कि वह इस फिल्म का हिस्सा हैं। 2025 में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि यह उनके लिए खास प्रोजेक्ट है क्योंकि ये करण जौहर के साथ उनकी पहली फिल्म है। विक्रांत ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि इस फिल्म में दर्शक उन्हें बेहद स्टाइलिश अवतार में देखेंगे, जिसमें डिजाइनर कपड़े और फैशनेबल सनग्लासेस शामिल होंगे। इस बीच कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि पूर्व मिस इंडिया वर्ल्ड सिनी शेट्टी को फिल्म की हीरोइन के तौर पर लिया जा सकता है।
‘दोस्ताना 2’ के ऐलान के बाद से इसकी कास्टिंग में कई बदलाव हो चुके हैं। कुछ समय पहले विक्रांत मैसी ने कंफर्म किया था कि वो करण की फिल्म का हिस्सा हैं। लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो अब लक्ष्य लालवानी भी फिल्म से अलग हो गए हैं। हालांकि इस खबर को लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई हैजब इस फिल्म का ऐलान हुआ था, तब इसमें कार्तिक आर्यन, जाह्नवी कपूर और लक्ष्य लालवानी को मुख्य भूमिकाओं में लिया गया था लेकिन समय के साथ फिल्म की योजना में कई बदलाव हुए और बाद में कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए। उस वक्त लक्ष्य लालवानी को फिल्म में बरकरार रखा गया था और माना जा रहा था कि वही इस प्रोजेक्ट का हिस्सा रहेंगे। (हिफी)



