श्रीदेवी के डबल रोल से भी नहीं चल पायी लम्हे

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जो रिलीज के समय भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाईं, लेकिन वक्त के साथ उन्हें क्लासिक का दर्जा मिल गया। साल 1991 में आई लम्हे फिल्म में अनिल कपूर के अपोजिट श्रीदेवी नजर आई थी। फिल्म में श्रीदेवी ने डबल रोल निभाया था। मां और बेटी दोनों के ही रोल में श्रीदेवी ही नजर आई थीं। फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे। यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म की कहानी राजस्थान की खूबसूरत लोकेशन्स के बीच शूट की गई थी। अनिल कपूर ने वीरेन नाम के एक अमीर और सुलझा हुए आदमी का किरदार निभाया था। वहीं श्रीदेवी ने पल्लवी नाम की लड़की का रोल निभाया था, जिससे अनिल कपूर को प्यार हो जाता है। बाद में पल्लवी की बेटी पूजा भी अधेड़ उम्र के वीरेन से प्यार कर बैठती है। लेकिन पल्लवी यानी श्रीदेवी किसी और से शादी कर लेती है। फिल्म में श्रीदेवी के पति का रोल उस दौर के जाने माने मॉडल दीपक मल्होत्रा ने निभाया था। दीपक मल्होत्रा को अपने खराब एक्टिंग की वजह से खूब ताने सुनने पड़े थे। अनिल कपूर और श्रीदेवी की एक्टिंग के आगे उनकी एक्टिंग फीकी पड़ गई थी। दीपक मल्होत्रा ने फिल्म में अपनी पत्नी पल्लवी के मरने के सीन में इतनी बुरी एक्टिंग की थी कि उन्हें लोगों के खूब ताने सुनने पड़े थे। फिल्म में उनका पल्लो-पल्लो पुकारने वाला सीन लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं। इस फिल्म के बाद दीपक डर, जुनून, सूर्यवंशी और बेखुदी जैसी फिल्मों में काम करने का चांस भी मिला। लेकिन लम्हे के बाद उनके हाथ से सारी फिल्में चली गई। (हिफी)



