अनस दिया की असली बाती हैं हिना इकबाल

दिया और बाती हम में सूरज राठी और संध्या बींदणी की जोड़ी टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक रही है। शो में संध्या एक आईपीएस ऑफिसर के किरदार में थीं, जो अपनी समझदारी और हिम्मत से हर मुश्किल का सामना करती थीं, वहीं सूरज राठी का शांत और सपोर्टिव अंदाज लोगों के दिलों में बस गया था। इस ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को इतना जोड़ा कि आज भी लोग इस जोड़ी को याद करते हैं, लेकिन शो खत्म होने के बाद सूरज राठी यानी अनस राशिद अचानक लाइमलाइट से दूर हो गए और अब उनकी रियल लाइफ पहले से काफी अलग हो चुकी है। सूरज राठी की रियल लाइफ संध्या बींदणी से, जिनका नाम हिना इकबाल है और जो खूबसूरती के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगती हैं।
अनस राशिद और हिना इकबाल की मुलाकात परिवार के जरिए हुई थी, जहां दोनों ने एक-दूसरे को समझने का समय लिया।धीरे-धीरे ये रिश्ता मजबूत हुआ और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया, जो काफी सिंपल तरीके से हुई थी। दोनों की शादी साल 2017 में हुई और तब से ये जोड़ी साथ में खुशहाल जिंदगी जी रही है। इनके रिश्ते की खास बात ये है कि इसमें दिखावे से ज्यादा समझ और सपोर्ट देखने को मिलता है, जो इसे और मजबूत बनाता है। हिना इकबाल, अनस राशिद से करीब 14 साल छोटी हैं, लेकिन उम्र का ये फासला कभी उनके रिश्ते के बीच नहीं आया। दोनों की बॉन्डिंग इतनी अच्छी है कि ये फर्क उनके प्यार और समझ के सामने बिल्कुल मायने नहीं रखता है। हिना इकबाल लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन उनकी सादगी और नेचुरल खूबसूरती अक्सर लोगों का ध्यान खींच लेती है। हाल ही में उनकी वायरल फोटो में उनका ट्रेडिशनल और सिंपल लुक फैंस को इतना पसंद आया कि लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। अनस और हिना की जोड़ी में एक खास अपनापन और सादगी नजर आती है, जो लोगों को काफी पसंद आती है। फैंस उन्हें रियल लाइफ में भी सूरज और संध्या की परफेक्ट जोड़ी मानते हैं और उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं। (हिफी)



