सनी देओल को लेकर बार्डर-3 भी बनेगी

देशभक्ति और युद्ध पर आधारित फिल्मों की बात होती है, तो 1997 में आई ‘बॉर्डर’ का नाम सबसे पहले लिया जाता है। इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाई। सालों बाद जब इसका सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ आया, तो उसे भी दर्शकों ने शानदार रिस्पॉन्स दिया। अब इसी फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए ‘बॉर्डर 3’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पर काम शुरू हो चुका है और मेकर्स इसे पहले से भी बड़े स्तर पर तैयार करने की प्लानिंग बना रहे हैं। सनी देओल फिल्मी दुनिया का बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई कमाल की फिल्में दी है, लेकिन पिछले वक्त से सनी देओल वापस से अपने हीरो वाले फॉर्म में वापस लौट आए हैं। इस साल उन्होंने अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से लोगों के दिलों पर राज किया, इतना ही नहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी
अच्छी कमाई की है। आने वाले वक्त में सनी देओल के पास कई बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। अब इस लिस्ट में एक और फिल्म का नाम शामिल हो गया है, जो कि ‘बॉर्डर 3’ हैबॉर्डर 3’ को लेकर मेकर्स काफी समय से प्लानिंग कर रहे थे और अब इसकी कहानी पर काम तेज कर दिया गया है। फिल्म मेकर्स ने पहले ही संकेत दे दिया है कि तीसरे पार्ट की स्टोरी पहले से तैयार है। यही वजह
है कि ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद तुरंत इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया। कहा जा रहा है कि फिल्म इस बार और भी बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी, जिसमें बॉर्डर के सनी देओल का किरदार ग्रैंड स्केल पर नजर आएगा। सनी देओल इस फ्रेंचाइजी का सबसे अहम चेहरा माने जाते हैं और ये बताया जा रहा है कि ‘बॉर्डर 3’ में भी वह अहम भूमिका में नजर आएंगे। ‘बॉर्डर 3’ को साल 2027 के बड़े प्रोजेक्ट के तौर पर माना जा रहा है। सनी देओल की पहले की फिल्मों में उनका देशभक्त वाला किरदार इस फिल्म में और भी बड़ा होगा। (हिफी)



