फिल्मी

शूटिंग के दौरान दीपिका को मिले थे उनके असली ‘राम’

दीपिका ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया था कि पति से उनकी पहली मुलाकात कैसे हुई थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि वो अपनी डेब्यू फिल्म सुन मेरी लैला की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में एक सीन में उन्हें श्रृंगार काजल के विज्ञापन के लिए मॉडलिंग करनी थी। दीपिका मॉडल थी और हेमंत सेट पर आए थे। सेट पर हुई पहली मुलाकात दोनों के लिए बेहद खास साबित हुए। एक्ट्रेस पहली नजर में ही बिजनेसमैन के दिल में घर कर गई थीं। हालांकि पहली मुलाकात में ये रिश्ता बातचीत के आगे नहीं बढ़ पाया था। शूट खत्म करने के बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए थे, लेकिन एक-दूसरे के बारे में सोचते रहे। दीपिका बताती हैं कि उनके करियर के शुरुआती दिनों में सेट पर अक्सर भविष्य और काम को लेकर बातचीत होती थी। उसी दौरान हेमंत भी अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने पिता के बिजनेस में हाथ बंटाने लगे थे। दोनों की राहें अलग थीं, लेकिन एक अनकहा कनेक्शन कहीं न कहीं बना रहा। समय बीतता गया, लेकिन हेमंत के मन में दीपिका की याद बनी रही। कई साल बाद एक दिन उन्होंने दीपिका को उनके घर के पास एक पार्लर में देखा। यह एक संयोग भरी मुलाकात थी, जिसने पुरानी यादों को फिर से ताजा कर दिया। बाद में हेमंत ने खुद स्वीकार किया कि इतने वर्षों में दीपिका कभी उनके ख्यालों से दूर नहीं हुई थीं। इसके बाद किस्मत ने दोनों को एक बार फिर करीब लाने का काम किया।
28 अप्रैल 1991 को एक फैमिली फ्रेंड के जरिए उनकी मुलाकात तय हुई। यह मुलाकात भले ही पहली औपचारिक बातचीत थी, लेकिन दोनों के बीच कनेक्शन इतना गहरा था कि करीब दो घंटे की बातचीत में ही उन्होंने महसूस कर लिया कि वो एक-दूसरे के लिए बने हैं। बिना किसी उलझन या संदेह के दोनों ने उसी वक्त अपने रिश्ते को नाम देने का फैसला कर लिया। मुलाकात के तुरंत बाद दोनों अपने-अपने घर पहुंचे और परिवार को इस फैसले के बारे में बताया। खास बात यह रही कि अगले ही दिन, यानी 29 अप्रैल को दीपिका का बर्थडे है। दोनों परिवारों की मौजूदगी में एक छोटी सी रस्म ‘गोलधना’ या रोका संपन्न हुआ। यह पल उनके रिश्ते की आधिकारिक शुरुआत बन गया।
80 के दशक के अंत में जब टेलीविजन हर घर तक पहुंच रहा था, उसी दौर में दीपिका चिखलिया ने एक ऐसा किरदार निभाया, जिसने उन्हें अमर कर दिया। उनकी सादगी, भावना में डूबी हुई सीता की एक्टिंग ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई थी। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button